gtag('config', 'UA-178504858-1'); चकचपकी प्रधान ने कड़ाके की ठंडी मे असहायों को बांटा कम्बल। - सोन प्रभात लाइव
मुख्य समाचार

चकचपकी प्रधान ने कड़ाके की ठंडी मे असहायों को बांटा कम्बल।

बभनी – सोनभद्र 

उमेश कुमार- सोनप्रभात

बभनी। थाना क्षेत्र अंतर्गत चक चपकी में कड़ाके की ठंड में असहायों और गरीबों को कंबल वितरण करने का सिलसिला जारी है। बृहस्पतिवार को बभनी ब्लॉक के चक चपकी गांव में कई गरीबों व असहाय परिवार के लोगो को कंबल वितरित किया गया। ग्राम प्रधान परवेज अख्तर ने एक-एक करके दर्जनों गरीबों को कंबल वितरित किया। सबसे पहले आसपास की गरीब महिलाओं को बुलाकर कंबल बांटा और उसके बाद अन्य जरूरतमंदों को वितरित किया। ग्राम प्रधान परवेज अख्तर ने कहा कि कड़ाके की ठंड में असहाय और गरीबो को कंबल वितरण करने से अच्छा कोई बड़ा पूण्य काम नही है।

इस दौरान ग्राम प्रधान परवेज अख्तर,दशमतीया, बुधनी, श्री किशुन, मानमती, तेजमनी, सहित अन्य कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.
Website Designed by- SonPrabhat Web Service PVT. LTD. +91 9935557537
.
Close