gtag('config', 'UA-178504858-1'); गगन भेदी नारों के बीच पाँच कुंडीय गायत्री कलश शोभायात्रा निकली, कल होगा पाँच कुण्डीय यज्ञ, संस्कार व महाभंडारा। - सोन प्रभात लाइव
मुख्य समाचार

गगन भेदी नारों के बीच पाँच कुंडीय गायत्री कलश शोभायात्रा निकली, कल होगा पाँच कुण्डीय यज्ञ, संस्कार व महाभंडारा।

दुद्धी – सोनभद्र / जितेंद्र चंद्रवंशी – सोन प्रभात

दुद्धी सोनभद्र अखिल विश्व गायत्री परिवार पांच कुण्डीय यज्ञ कलश शोभायात्रा शनिवार को प्रज्ञा पीठ गायत्री मंदिर दुद्धी पर कलश पूजन उपरांत दोपहर नगर के प्रमुख मार्गो से होकर भ्रमण को निकली। गायत्री परिजन कलश यात्रा गीत “आओ आओ सुहागिनी नारी कलश सिर धारण करों ” आदि मधुर गीतों के साथ हम बदलेंगे युग बदलेगा, हम सुधरेंगे जब सुधरेगा, ज्ञान यज्ञ की ज्योति जगाने हम घर-घर में जाएंगे, नया सवेरा नया उजाला इस धरती पर लाएंगे के गगन भेदी नारों के साथ धर्म जागरण करता पाँच कुंडीय गायत्री कलश शोभा यात्रा उल्लास पूर्वक नगर भ्रमण करतें भाऊराव देवरस राजकीय महाविद्यालय दुद्धी रोड से बस स्टैंड, तहसील चौराहा, संकट मोचन मंदिर व मां काली मंदिर होते हुए प्रज्ञापीठ गायत्री मंदिर दुद्धी पहुंचा।

तत्पश्चात कलश यात्रा में सम्मिलित सभी माता बहनों का आरती उतार कर अक्षत पुष्प वर्ष किया गया l शोभायात्रा में गायत्री तहसील प्रमुख जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी, ब्लॉक प्रमुख पन्नालाल कुशवाहा, गायत्री प्रज्ञा मंडल दुद्धी अध्यक्ष जीवन राम चन्द्रवंशी,हुलास यादव, शिवशंकर प्रसाद कुशवाहा,महेशानंद सिंह, डॉ हर्षवर्धन प्रजापति,डॉक्टर उमाशंकर प्रजापति आदि की अगवाई में कलश शोभा यात्रा आस्था के साथ निकाला l पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ रविवार को प्रातः 9:00 बजे से प्रारंभ अपराह्न 12:00 बजे तक चलेगा l तत्पश्चात संस्कार एवं भव्य महान प्रसाद भंडारे का भक्तगणों को कराया जाएगा।

इस आशय की जानकारी तहसील प्रभारी गायत्री परिवार जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी द्वारा दिया गया l इस मौके पर बीरेंद्र सिंह,प्रभाकर प्रजापति उमेश जायसवाल, राजेश केशरी सुरेश कुशवाहा, संतलाल प्रजापति, अभिमन्यु प्रजापति सहित सैकड़ो महिलाएं चलो शोभा यात्रा कार्यक्रम में मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.
Website Designed by- SonPrabhat Web Service PVT. LTD. +91 9935557537
.
Close