gtag('config', 'UA-178504858-1'); धोखाधड़ी-: मृत्यु के बाद खाते से चालीस हजार गायब,मांची पुलिस लीपापोती मे लगी। - सोन प्रभात लाइव
मुख्य समाचार

धोखाधड़ी-: मृत्यु के बाद खाते से चालीस हजार गायब,मांची पुलिस लीपापोती मे लगी।

सोनभद्र – सोनप्रभात

वेदव्यास सिंह मौर्य 

मांची थाना क्षेत्र के दरेंव गांव निवासी उजागिर सिंह पुत्र बहादुर की मृत्यु बिमारी के कारण10/8/2020 को हो गई थी।उजागिर सिंह का खाता स्टेट बैंक रावर्टसगंज मे 899470105214 है।जिसका लेन देन सहज जन सेवा केन्द्र बी सी प्वाइंट मांची से किया करते थे।उनके परिवार के लोग कर्म काण्ड मे लगे रहे।उधर बी सी के संचालक संदीप कुमार के द्वारा 21/9/2020 व 22.23.24/9/2020 को क्रमशः दस-दस हजार करके कुल चालीस हजार रुपए निकाल लिया गया।

जब परिवार के लोगों को पता चला तो आवाक रह गए।इसकी शिकायत थाना मांची मे 10/11/2020 को परमानंद पुत्र उजागिर सिंह के द्वारा किया गया।पहले तो इंस्पेक्टर मांची के द्वारा बी सी संचालक को डाट फटकार किया गया और उसे लेकर स्टेट बैंक रावर्टसगंज से डिटेल लाया गया।12/11/2020 को 9889326373 की आई डी से पांच बार में 5000/ हजार के हिसाब से कुल 25000/ जमा किया गया।9648227805 की आई डी से तीन बार में15000/जमा किया गया है।

इधर शिकायत कर्ता जब इंस्पेक्टर मांची से कार्रवाई करने के लिए कहता है तो इंस्पेक्टर का कहना है कि तुम्हारे खाते रुपए आ गए जाओ कोई कार्रवाई नहीं होगी।शिकायत कर्ता उच्चाधिकारियों के चौखठ पर जाने को विवश हो गया है।ऐसे तमाम मामले उस बी सी संचालक के द्वारा किए गए हैं , लेकिन किसी को पता नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.
Website Designed by- SonPrabhat Web Service PVT. LTD. +91 9935557537
.
Close