अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गोष्ठी का आयोजन।
दुद्धी/ सोनभद्र| अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर क्रिकेट क्लब मैदान दुद्धी के सभागार में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया | महिला दिवस पर आयोजित गोष्ठी का अध्यक्षता करते हुए पिंकथन खेल ग्रुप की ब्रांड अम्बेसडर संगीता वर्मा ने बताया कि बदलते हुए समाज में घर के अंदर व बाहर आधी आबादी के सामने बहुत ही चुनौती पूर्ण परिस्थितियां है |
इससे संघर्ष करती हुई हर क्षेत्र में महिलाएं आगे बढ़ रही हैं,आज के परिपेक्ष्य में महिलाओ की दशा व दिशा तथा लैंगिक समानता आदि के पहलू पर विस्तार पूर्वक विचार रखा गया|दुद्धी में दो महिलाओं ने अपनी ही पति की हत्या साजिश पूर्वक की यह घोर निंदनीय है|महिलाओ को घर व समाज दोनों जगह भूमिका निभाना है ताकि आदर्श समाज और देश का निर्माण हो सके|
इस गोष्ठी में बाल विकास परियोजना के सुपरवाइजर चन्द्रावती तथा विद्यावती खरवार ,रानी, अनामिका,चंचला सिंह ,किरण यादव ,ललिता भारती ,सुमित्रा ,अनिता गौतम ,मीना ,शुद्धि गोंड,सुनीता कुशवाहा ,अंजुलता देवी ,उमा गुप्ता सहित अनेको महिलाएं उपस्थित थी |गोष्ठी का संचालन पिंकाथन की सह अम्बेसडर वंदना कुशवाहा ने किया|