gtag('config', 'UA-178504858-1'); लाभार्थी संपर्क अभियान को लेकर भाजपा मण्डल दुद्धी की एकदिवसीय कार्यशाला संपन्न हुई। - सोन प्रभात लाइव
मुख्य समाचार

लाभार्थी संपर्क अभियान को लेकर भाजपा मण्डल दुद्धी की एकदिवसीय कार्यशाला संपन्न हुई।


दुद्धी / सोनभद्र – जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी ब्यूरो चीफ सोन प्रभात –

दुद्धी सोनभद्र भारतीय जनता पार्टी आगामी लोकसभा 2024 में जन-जन का समर्थन जुटाने के लिए 25 फरवरी से 5 मार्च तक “लाभार्थी संपर्क अभियान” के जरिए अपनी संगठनात्मक शक्ति के साथ पूरे मनोवेश से जुटी हुई है। इस अभियान में प्रदेश के 5 लाख से अधिक कार्यकर्ता मंडलों के सभी बूथों पर लगभग 1 करोड़ लाभार्थी परिवारजनों से सम्पर्क करेंगे। इसी कड़ी में मण्डल दुद्धी के लाभार्थी संपर्क अभियान कार्यशाला का आयोजन दुद्धी रामलीला मैदान स्थित परिषर में किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता दुद्धी मण्डल अध्यक्ष सुमित सोनी और संचालन मण्डल महामंत्री मनीष जायसवाल ने किया।

मुख्य अतिथि के रूप में जिला महामंत्री रामसुंदर निषाद ने
कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं से लाभान्वित लोगों के बीच जाकर लाभार्थी संपर्क अभियान के तहत संवाद स्थापित करना है. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने जो भी योजनाएं चलाई हैं, वे सीधे तौर पर जरूरतमंद लोगों तक पहुंची हैं.लाभार्थी सम्पर्क के दौरान लाभार्थी के मोबाइल नम्बर से 9638002024 पर मिस्डकॉल करवाना है और मोदीजी का पत्र सौंपकर लाभार्थी के घर पर स्टीकर लगाने का कार्य पार्टी कार्यकर्ताओं को करना है. उन्होंने अभियान को लेकर पार्टी संगठन योजना पर चर्चा करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में 25 फरवरी से 5 मार्च के बीच लाभार्थी सम्पर्क अभियान चलाया जाएगा और 1 मार्च से 3 मार्च के बीच विशेष अभियान चलाया जाएगा।वही जिलाकार्य समिति सदस्य मनोज मिश्रा व पूर्व मण्डल अध्यक्ष मनोज सिंह बबलू ने अपने उद्धबोधन में कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए मंडल में प्रशिक्षण देने वाले कार्यकर्ताओं और आईटी एक्सपर्ट कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभानी है। प्रत्येक बूथ पर अधिक से अधिक लाभार्थियों से संपर्क करना है।बैठक में मुख्यरूप से नगर पंचायत चेयरमैन कमलेश मोहन समाजसेवी अनिल गुप्ता शक्तिकेन्द्र प्रभारी संजू तिवारी जितेंद्र चन्द्रवँशी विनोद जायसवाल शिवशंकर गुप्ता कार्यक्रम संयोजक गुलशन पटेल मण्डल उपाध्यक्ष दीपक गुप्ता धनजय रावत मण्डल महामंत्री प्रेमनारायण मोनू सिंह मण्डल मंत्री गोरखनाथ अग्रहरी हिमांशु चौरसिया संदीप जायसवाल कोषाध्यक्ष अरुण साहनी सभासद धीरज जायसवाल आनंद अग्रहरी अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष राफे खान महिला मोर्चा दुर्गावती देवी सोशल मीडिया पीयूष कसेरा ग्राम प्रधान शोभनाथ मरकाम गौरव अग्रहरी शक्तिकेन्द्र संयोजक शिवप्रसाद कुशवाहा रूपनारायण कुशवाहा राजमणि यादव प्रदीप शर्मा विनोदवादी राजेश कुशवाहा रमाशंकर गुप्ता दीवान सिंह गोंड़ राजेन्द्र गोंड़ कर्मजीत यादव बूथ अध्यक्ष सूर्यबली हरदेव कुमार विकास मद्धेशिया राजन कुमार किस्मतया देवी अखिलेश कुशवाहा मन्नू सिंह विजय कुमार जमुना प्रसाद मुन्नालाल प्रजापति नागेंद्र प्रसाद मुन्नीलाल खरवार प्रमिला देवी लालमणी मोतीलाल प्रतोष कुमार सहित भाजपा कार्यकर्ता बन्धु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.
Website Designed by- SonPrabhat Web Service PVT. LTD. +91 9935557537
.
Close