
सेवाकुंज आश्रम,ब्लॉक परिसर बभनी में मना सुशासन दिवस,किसान गोष्टी का आयोजन।
उमेश कुमार – सोनप्रभात
संवाददाता बभनी- सोनभद्र–
बभनी। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित सेवा समर्पण संस्थान आश्रम कारीडाड़ में किसान संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें दूरदराज से पहुंचे अनेक किसान पहुंचे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं की अध्यक्षता में किसानों को सम्बोधित किया गया।
जिसके साथ सेवा कुंज आश्रम में मौजूद छात्राओं ने आश्रम के मुख्य द्वार पर रंगोली बनाकर किसानों का स्वागत किया।वही भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी,मदन मोहन मालवीय जी के जन्म जयंती के अवसर पर छात्र-छात्राओं से प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन किया गया, जिसमें दर्जनों की संख्या में उपस्थित छात्र छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया।
बभनी ब्लाक परिसर में भी सुशासन दिवस के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओ सहित क्षेत्र के किसानों,कमर्चारियों ने कार्यालय में अटलजी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाया। जिसमे एपीओ मनरेगा अवनीश कुमार शर्मा ने कहा कि अटलजी का पुरा जीवन देश के लिए समर्पित था। वह सच्चे जन नायक थे जिन्हें भारत रत्न से नवाजा गया था।
जिस दौरान ब्लाक परिसर में किसान गोष्ठी कार्यक्रम को लेकर मुख्य अतिथि के रूप में अमरेश पटेल जिला पंचायत अध्यक्ष सोनभद्र का आगमन हुआ। विशिष्ट अतिथि के तौर पर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष जवाहर जोगी जी मौजूद थेे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा बभनी मण्डल प्रभारी दीपक कुमार गौड़, मण्डल अध्यक्ष भाजपा प्रमोद कुमार दुबे, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष सुधीर कुमार पाण्डेय, पूर्व मण्डल अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह खरवार, जदबिर खरवार, अमित मलहोत्रा, उमेश कुमार गुप्ता, द्वारिका प्रसाद जायसवाल, रविशंकर प्रसाद सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता व किसान मौजूद रहे।