July 27, 2025 10:14 AM

Menu

15 अगस्त को चौकाते हुए महेंद्र सिंह धोनी ने लिया अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास। 

खेल खबर – आशीष कुमार गुप्ता ‘अर्ष’

– सोनप्रभात

  • भारत क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से कहा अलविदा।
  • सितम्बर में होने वाले आईपीएल 2020 में फैन्स उन्हें देख पाएंगे। 
  • लाखो फैन्स ने लिखे ट्विटर पर उन्हें क्रिकेट में भारत को तीनों आइसीसी ट्रॉफी दिलाने के लिए “थैंक्स” – भावुक हुए फैन्स 

15 अगस्त  स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर चौकाते हुए महेंद्र सिंह धोनी ने  अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास ले लिया है। अब आप उन्हें अंतरराष्ट्रीय मैंचों में खेलते नही देख पाएंगे। अपना अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच धोनी ने विश्वकप 2019 सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ था।

  • सितम्बर 2020 में हो रहे आइपीएल में खेलते देख सकेंगे फैन्स- 

विश्व मे फिनिशर, कैप्टन कूल के नाम से प्रसिद्ध महेंद्र सिंह धोनी को यूएई में हो रहे आइपीएल में चैन्नई सुपर किंग्स टीम के कप्तान के तौर पर खेलते देखे जाएंगे।

रविचंद्रन अश्विन ने किया ट्वीट – 

 

Ad- Shivam Medical

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On