
मुख्य समाचारआस-पास
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष का आगमन 18 जनवरी को आज।
विन्ध्यनगर – सिंगरौली
सुरेश गुप्त “ग्वालियरी” – सोनप्रभात
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष, लोक प्रिय नेता एवं नव- नियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष कान्त शीर्ष देव सिंह( राजा साहब) के आगमन पर आनुसंगिक संगठनो द्वारा अलग अलग जगह पर माल्यार्पण व भव्य स्वागत की तैयारियां की जा रही है।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के भाजपा कार्य कर्ता कान्वेंट स्कूल के पास बिलौन्जी में स्वागत करेंगें वहीँ व्यापारी नेता तथा प्रदेश सह संयोजक भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ,एवं पूर्व पार्षद दल के नेता तथा समाजसेवी संजीव अग्रवाल ने सभी सहयोगियों व कार्य कर्ताओँ से सायं सात बजे मस्जिद तिराहे पर पहुँच कर स्वागत करने की अपील की है।
Live Share Market