gtag('config', 'UA-178504858-1'); बभनी खंड में राम मंदिर हेतु समर्पण अभियान में भक्तो ने बढ़ चढ़ कर किया समर्पण। - सोन प्रभात लाइव
मुख्य समाचार

बभनी खंड में राम मंदिर हेतु समर्पण अभियान में भक्तो ने बढ़ चढ़ कर किया समर्पण।

बभनी  – सोनभद्र

आशीष गुप्ता / उमेश कुमार- सोनप्रभात

श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान के निम्मित जिला दुद्धी के बभनी खंड में जन सम्पर्क कर समर्पण राशि प्राप्त किया गया। समर्पण राशि लेने हेतु विभाग अभियान सह प्रमुख श्रीमती शारदा सिंह खरवार जी ,सूर्य कांत दुबे, पण्डित सुजीत दुबे, कुसुम शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

समर्पण विभाग की अभियान सह संयोजक श्रीमती शारदा सिंह खरवार ने समर्पण राशि लिया। मिथिलेश पाण्डेय  सेवानिवृत बैंक मैनेजर ( बभनी ) ने श्री राम मंदिर निर्माण हेतु 51000/– (इक्यावन हजार रुपए) समर्पण किया, उनके साथ बभनी बाजार में आशीष जायसवाल  ने 5100 रुपये, जयप्रकाश जायसवाल  ने 2100/-रुपये लालजी दुबे जी ने 5100/- रुपए राशि का समर्पण किया। समर्पण राशि लेने हेतु उत्कर्ष धर द्विवेदी जिला जमाकर्ता सम्पर्क प्रमुख दुद्धी, विभाग कार्यवाहक दीप नारायण, अभियान प्रमुख जवाहरलाल ,प्रमोद दुबे , देवनारायण आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.
Website Designed by- SonPrabhat Web Service PVT. LTD. +91 9935557537
.
Close