भजन सम्राट नरेंद्र चंचल के निधन पर प्रधानमंत्री, लता मंगेशकर तथा कई फिल्मी सितारों ने जताया दुःख औऱ दी श्रद्धांजलि। ।
लेख – एस0के0 गुप्त “प्रखर”- सोनप्रभात
लोकप्रिय भजन गायक नरेंद्र चंचल का निधन 80 साल की उम्र में हो गया है। उन्होंने शुक्रवार को दिल्ली में अंतिम सांस ली। अपोलो अस्पताल में दोपहर 12 बजे के आस-पास उनका निधन हो गया। वह पिछले तीन महीनों से अस्वस्थ थे। उनका इलाज चल रहा था।
नरेंद्र चंचल देवी माँ के भक्ति गीतों के लिए जाने-जाते थे। उन्होंने बॉलीवुड में कई हिट गानों को आवाज दी है। नरेंद्र चंचल को बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिल चुका है। उन्होंने बॉलिवुड में गायकी की शुरुआत ऋषि कपूर की फिल्म ‘बॉबी’ से 1973 में की थी। इसके बाद ‘बेनाम’, ‘रोटी कपड़ा और मकान’ और ‘अवतार’ जैसी फिल्मों में उनके गाए गाने फेमस हुए है। इसके बाद उनके भजन गायकी में उन्होंने काफी नाम कमाया।
नरेंद्र चचल को जागरण गीत के लिए जाना जाता है। उन्होंने चलो बुलावा आया है जैसे कई लोकप्रिय गीत गाए हैं।प्रधानमंत्री सहित कई संगीत सितारों और अन्य हस्तियों ने सोशल मीडिया पर नरेंद्र चंचल को श्रद्धांजलि दी है।