कृष्णमुरारी गुप्ता, दिलीप पाण्डेय व गुड़िया वर्मा को जिला पदाधिकारी बनाये जाने पर प्रसन्नता जताई।।
दुद्धी – सोनभद्र
जितेंद्र चन्द्रवंशी – सोनप्रभात
(दुद्धी)सोनभद्र- भारतीय जनता पार्टी के जिले में शेष रिक्त पदों पर जिला पदाधिकारियो के मनोनयन पर डीसीएफ चेयरमैन सुरेन्द्र अग्रहरि सहित कार्यकर्त्ताओ ने हर्ष जताया।
विदित हो कि भारतीय जनता पार्टी सोनभद्र जिले में तीन पदाधिकारियो का पद खाली था जिसमे रॉबर्ट्सगंज विधानसभा क्षेत्र से जिलामहामंत्री पद पर कृष्णमुरारी गुप्ता व जिला मन्त्री पद पर दिलीप पाण्डेय व गुड़िया वर्मा का मनोनयन किया गया है।
इनके मनोनयन से भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है ।
मनोज मिश्रा, सूरजदेव सेठ, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश मिश्रा, मंडल उपाध्यक्ष सुभेष मौर्य, संजय जायसवाल, प्रेमचन्द एडवोकेट, सीताराम, मनोज तिवारी, मनोज जायसवाल, विरेन्द्र चौरसिया, दुद्धी बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित अध्यक्ष कैलाश कुमार गुप्ता, कल्याण मिश्रा सहित कई कार्यकर्त्ताओ ने हर्ष व्यक्त किया और दुद्धी तहसील मुख्यालय पर दिलीप पाण्डेय को माल्यार्पण कर मिष्टान्न वितरण किया।