मुख्य समाचार
डाला बाजार को नगर पंचायत बनाये जाने पर जनता में हर्ष।
डाला- सोनभद्र
अनिल कुमार अग्रहरि – सोनप्रभात
डाला सोनभद्र।चोपन विकासखंड के कोटा ग्राम पंचायत के डाला बजार को नगर पंचायत का दर्जा मिल जाने से लोगों में छाया खुशी का माहौल।
शासन ने जहां डाला बजार को नगर पंचायत बनाने पर मुहर लगा दी है , वहीं प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाह योगेंद्र बहादुर सिंह ने जिलाधिकारी के आदेश पर नवसजित सुरक्षित निकाय नगर पंचायत डाला बजार के लिपिकीय कार्य का सम्पादन करने हेतु ओबरा नगर पंचायत में कार्यकर्ता लिपिक चंद्रमणि सिंह को नगर पंचायत डाला बाजार में अग्रिम व्यवस्थापक संबंध करने का आदेश जारी किया है।साथ ही चंद्रमणि सिंह को तत्काल नगर पंचायत डाला में लिपिक पद पर कार्य भार ग्रहण करने का आदेश भी जारी किया गया है।