gtag('config', 'UA-178504858-1'); साधन सहकारी समिति नौडिहां-:  ऋण मोचन घोटाला, सम्बंधित अधिकारी मौन। - सोन प्रभात लाइव
मुख्य समाचार

साधन सहकारी समिति नौडिहां-:  ऋण मोचन घोटाला, सम्बंधित अधिकारी मौन।

सोनभद्र – सोनप्रभात

वेदव्यास सिंह मौर्य 

अत्यंत नक्सल प्रभावित नगवां विकास खण्ड के अंतिम छोर पर स्थित साधन सहकारी समिति नौडिहां के सचिव आशुतोष कुमार द्वारा खाद घोटाला तो किया ही गया है लेकिन ऋण मोचन घोटाले पर किसी अधिकारी ने ध्यान ही नहीं दिया, यहां तक की बैंक मैनेजर ने भी नहीं। हद तो तब हो गई,  दो तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी आडिट नहीं हुई।ऋण मोचन में जिसके नाम से एक रुपए भी बकाया नहीं है, उसका भी ऋण मोचन हुआ है।

  • कैसे क्या हुआ देखे एक उदाहरण – 

बानगी के तौर पर एक मामला सचिव के सगे चाचा श्याम नारायण उर्फ छून्ना का दिखा रहा हूं।श्याम नारायण के द्वारा 23/5/2012 को मु.25000₹  का ऋण तथा 23/6/2012 को 75000₹ का ऋण टोटल 100000₹ एक लाख रुपए का ऋण लिया गया। 28/5/2015 को 108670₹  एक लाख आठ हजार छः सौ सत्तर रुपये जमा कर दिए।तब से इनके उपर कोई कर्ज नहीं रहा।वर्ष 2017 में फसल बीमा नहीं जमा करने के कारण 13220₹ का बकाया लग गया। 18/9/2018 को ऋण मोचन का 75000₹खाते में आ गया।जब ऋण का बकाया था ही नहीं तो,  75000₹ क्यों और कैसे आया? 

  • सम्बंधित शाखा प्रबन्धक या अन्य किसी अधिकारी ने क्यों नहीं ध्यान दिया?  खैर आगे और पढें- 

उक्त 75000₹ धन राशि को अमानत खाते में रखा गया।  8/7/2017 को 11670₹ रुपए की खाद, 22/8/2018 को 17950₹ रुपए की खाद, 21/8/2019 को 22110₹ रुपए की खाद सचिव के द्वारा निकासी की गई। कुल 51730₹  की खाद की वसूली अमानत खाते से की गई।

सूत्रों के अनुसार खाता धारक को पता भी नहीं है।इस तरह से केवल एक खाते से 126730₹( एक लाख छब्बीस हजार सात सौ तीस रुपए ) का ब्यक्तिगत लाभ सचिव के द्वारा लिया गया है।

क्या इसका जबाब सहकारिता विभाग के पास है?

अभी तो केवल एक खाते की रिपोर्ट बानगी के तौर पर दिखाया जा रहा है, शेष खातों की डिटेल जल्द ही पाठकों के पास जाएगी।  ताकि आम जनमानस भी सच्चाई से अवगत हो सके।

Back to top button
.
Website Designed by- SonPrabhat Web Service PVT. LTD. +91 9935557537
.
Close