gtag('config', 'UA-178504858-1'); डायल 1090 -: महुली में दो मनचलो को पुलिस ने धर दबोचा। - सोन प्रभात लाइव
क्राइममुख्य समाचार

डायल 1090 -: महुली में दो मनचलो को पुलिस ने धर दबोचा।

Story Highlights

  • शिवम इंटर कॉलेज महुली की छात्राओं ने डायल 1090 पर की सहायता की मांग, मनचलों को पुलिस ने पकड़ा।
  • शिवम इंटर कॉलेज महुली के छात्राओं के शिकायत पर मौके से पहुँची डायल 112
  • शिवम इंटर कॉलेज महुली के छात्राओ को अक्सर मनचलो द्वारा किया जाता था कमेंट्स।

विंढमगंज – सोनभद्र

पप्पू यादव / जितेंद्र चन्द्रवंशी- सोनप्रभात

विंढमगंज।स्थानीय थाना क्षेत्र के महुली 05 फरवरी दिन शुक्रवार दोपहर 3 बजे शिवम इंटर कॉलेज की छात्र छत्राओं का छुट्टी हुआ था कि उसी समय महुली के कुछ मनचलो ने लड़कियों को कमेंट्स करना शुरू किया। लड़कियों ने सूझबूझ के साथ सरकार के महत्वपूर्ण योजना डायल 1090 पर कॉल कर के पुलिस को सूचना दिया।

मौके पर पहुची डायल 112 ने मौके पर पहुच कर महुली निवासी अनिल गुप्ता निवासी महुली, सोनभद्र और आशीष गुप्ता निवासी महुली , सोनभद्र को धर दबोचा और अग्रिम कार्यवाई के लिये थाना विंढमगंज को सपुर्त कर दिया।

छात्राओ ने बताया कि हम लोगो को 1,2 महीने से मनचलो का सामना करना पड़ रहा था।जिससे विवश होकर आज पुलिस का सहायता लेना पड़ा। अगर ऐसे मनचलो पर पुलिस द्वारा कठोर करवाई नही किया गया तो हम लोगो को स्कूल जाना हराम हो सकता है। जिसको लेकर अभिभावकों भी काफी चिंतित है।अभिभावकों ने कहा कि अब देखना यह हैं कि पुलिस प्रशासन नारी सुरक्षा हेतु कितना सख्ती दिखाती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.
Website Designed by- SonPrabhat Web Service PVT. LTD. +91 9935557537
.
Close