gtag('config', 'UA-178504858-1'); उत्तर प्रदेश सरकार के उपक्रम के तहत 140 जोड़ी वर -कन्याओं का डायट परिसर में विवाह संपन्न हुआ। - सोन प्रभात लाइव
मुख्य समाचार

उत्तर प्रदेश सरकार के उपक्रम के तहत 140 जोड़ी वर -कन्याओं का डायट परिसर में विवाह संपन्न हुआ।

सोनभद्र – सोनप्रभात

जितेंद्र चन्द्रवंशी / आशीष गुप्ता

सोनभद्र जिले के जिला मुख्यालय स्थित डायट परिसर में आज जिला प्रशासन के द्वारा 140 जोड़ो का विवाह संपन्न कराया गया। यह विवाह कार्यक्रम समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित किया गया था, वही इस कार्यक्रम में मौजूद घोरावल विधायक अनिल मौर्या ने बताया कि शासन की यह मंशा है, कि गरीब व असहाय लोग पैसे के अभाव में अपने लड़के लड़कियों का विवाह करने से वंचित ना रह सके जिसको देखते हुए यह योजना चलाई गई है ।

आज 140 जोड़ें लड़के लड़कियों का विवाह संपन्न कराया जाना था, जिसमें एक जोड़ा उपस्थित नहीं हो सका जबकि 25 फरवरी को पुनः सामूहिक विवाह का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बचे हुए लड़के लड़कियों का विवाह कराया जा सके।

वही यह प्रक्रिया निरंतर चलती रहेगी, जिससे कि गरीब व असहाय लोगों की समस्या का समाधान हो सके।

समाज कल्याण विभाग सोनभद्र के द्वारा आज 140 जोड़े लड़के लड़कियों के सामूहिक विवाह को संपन्न कराए जाने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.
Website Designed by- SonPrabhat Web Service PVT. LTD. +91 9935557537
.
Close