
दुद्धी विद्युत मजदूर पंचायत के चंद्रकांत सिंह संरक्षक, कमलेश कुमार यादव अध्यक्ष, उपाध्यक्ष अशरफ अली बने।
- 👉निर्वाचन अधिकारी निर्भय नारायण सिंह ने निर्विरोध कराया पदाधिकारियों का मनोनयन।
दुद्धी – सोनभद्र
जितेंद्र चन्द्रवंशी- सोनप्रभात
दुद्धी विद्युत मजदूर पंचायत का चुनाव सर्वसम्मति से निर्विरोध मनोनयन पदाधिकारियों का निर्वाचन अधिकारी निर्भय नारायण सिंह ने सौहार्दपूर्ण माहौल में मनोनयन पदाधिकारियों का कराया।
चन्र्दकांत सिंह संरक्षक बनें कमलेश कुमार यादव, आध्यक्ष , प्रवीण सिंह सचिव, अशरफ़ अली उपाध्यक्ष, अनिल कुमार सिंह कोषाध्यक्ष, अभिषेक कुमार पाण्डेय सह कोषाध्यक्ष, कमलकान्त पाठक एवं मो0 जावेद अहमद सूचना एवं प्रचार प्रसार मंत्री, राजकुमार प्रजापति,अमित मौर्य, संतोष तिवारी एवं बिंद बिहारी संगठन मंत्री के पद पर मनीष गुप्ता, रविन्द्र जायसवाल,महेश सिंह, अम्बिकेश यादव, भीमसेन यादव, एवं राघवेन्द्र तिवारी उक्त पदो पर मनोनीत लोगों का उत्साह के साथ बधाई देते हुए संगठन के विधान के अंतर्गत प्रदत्त समस्त अधिकार प्रदान किये गए,इस चुनाव में निर्वाचन अधिकारी की भूमिका में निर्भय नारायण सिंह (प्रदेश अतिरिक्त महामंत्री) रहें।
जिले के अध्यक्ष सत्यप्रकाश एवं सचिव सुजीत कुमार पाठक व पूरी टीम ने पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ कार्य करने की बात कही |इस दौरान जिले के अध्यक्ष सत्यप्रकाश एवं सचिव सुजीत कुमार पाठक पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष सिद्धार्थ मौर्या, जिला उप सचिव संतोष कुमार गुप्ता कोषाध्यक्ष रंजन कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार, सौरभ सिंह, संगठन मंत्री अरविंद कुमार सिंह कार्यकारिणी दिनेश, भोला नाथ,पुष्पराज सिंह, अमित, दीपक, महेश्वर एवं अन्य लोगों की उपस्थिति में कार्यक्रम को संपादित किया गया|