gtag('config', 'UA-178504858-1'); श्री राम मंदिर निधि समर्पण अभियान न्याय पंचायत किरबिल में किया गया। - सोन प्रभात लाइव
मुख्य समाचार

श्री राम मंदिर निधि समर्पण अभियान न्याय पंचायत किरबिल में किया गया।

म्योरपुर – सोनभद्र 

आशीष गुप्ता/ उमेश कुमार – सोनप्रभात

श्री राम मंदिर निधि समर्पण अभियान न्याय पंचायत किरबिल में 8 फरवरी सुबह 9:00 बजे प्रारंभ किया गया। जिसमें लोगों के घर-घर जाकर के मंदिर निर्माण के लिए लोगों से धन संग्रह किया गया और बताया गया कि हमारे पूर्वज श्री राम का भव्य मंदिर निर्माण का कार्य चल रहा है, जिसमें सभी का कुछ ना कुछ अंश जाना चाहिए।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से नरसिंह त्रिपाठी जी, विभाग मंत्री विश्व हिंदू परिषद एवं शारदा खरवार जी,  एवं म्योरपुर के खंड कार्यवाह नितेश जायसवाल, न्याय पंचायत किरबिल के अभियान प्रमुख जमीदर कुमार चौहान , सह अभियान प्रमुख गुरुदेव प्रसाद जायसवाल,  शाखा कार्यवाह मोहन यादव जी, कोषाध्यक्ष आनंद राज पोयम , सह कोषाध्यक्ष शंकर प्रसाद चौधरी,  सोनू,अभिषेक,  कन्हैया लाल, नितेश जायसवाल एवं सैकड़ों लोग राम भक्त कार्यक्रम में शामिल हुए और लोगों से घर घर सहयोग राशि इकट्ठा की। डेढ़ सौ परिवारों से संपर्क किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.
Website Designed by- SonPrabhat Web Service PVT. LTD. +91 9935557537
.
Close