मुख्य समाचारआम मुद्दे
सोनभद्र -: अपर पुलिस अधीक्षक ओ0पी0 सिंह का हुआ शामली तबादला, कन्नौज से स्थानांतरित होकर विनोद कुमार बने नए एडिशनल एस पी।

-सोनभद्र / सोनप्रभात – आशीष गुप्ता/ वेदव्यास सिंह मौर्य
- – अपर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ओ0पी0 सिंह शामली में अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर हुए स्थानांतरित।
- -विनोद कुमार अपर पुलिस अधीक्षक कन्नौज से स्थानांतरित होकर सोनभद्र में अपर पुलिस अधीक्षक (एडिशनल एसपी) के पद पर देंगे अब सेवा।
-27 अपर पुलिस अधीक्षकों की तबादला सूची शासन ने किया जारी।

- विनोद कुमार एडिशनल एसपी (अपर पुलिस अधीक्षक) सोनभद्र – (संक्षिप्त परिचय )
51 वर्षीय नवागत एडिशनल एसपी विनोद कुमार 1997 में यूपी पुलिस डिपार्टमेंट में चयन हुआ था,इतिहास विषय से आपने परा स्नातक किया है। 2013 में आपको अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर प्रमोशन मिला फिर क्रमशः 2017 और 2020 में( ग्रेड II) और (ग्रेड I ) अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर प्रमोशन मिला। कन्नौज से स्थानांतरित होकर अब सोनभद्र में एडिशनल एसपी के पद पर तबादला हुआ है।