June 23, 2025 7:56 PM

Menu

18 कुंतल अवैध अफीम के साथ 02 अंतर्जनपदीय तस्कर गिरफ्तार। 

सोनभद्र संवाददाता–संजय सिंह/ सोन प्रभात

राबर्ट्सगंज सोनभद्र पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, श्री अशोक कुमार मीणा द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करी करने वाले तस्करों के विरुद्ध अभियान चलाया गया है, इसी के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार व क्षेत्राधिकारी नगर डॉ0 चारू द्विवेदी के निर्देशन में आज शुक्रवार को समय 01.25 बजे एस.टी.एफ. व थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा चेकिंग के दौरान हिन्दुआरी तिराहे से करीब 100 मीटर आगे मीरजापुर रोड से एक अदद डी.सी.एम. वाहन से 1806.56 किलोग्राम डोडा *अफीम* (अनुमानित कीमत 01 करोड़ 80 लाख 65 हजार 06 सौ रुपये) बरामद कर मौके से 02 नफर तस्करोंअकरम खां पुत्र मुल्तान खां निवासी मकरन्दपुर कुड्डा थाना भमौरा जनपद बरेली उम्र लगभग 35 वर्ष,व मो0 आरिफ पुत्र हनीफ अंसारी निवासी क्यूना शादीपुर थाना भमौरा जनपद बरेली उम्र लगभग 32 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0-649/2025. धारा 8/18/25/29/60 NDPS Act का अभियोग पंजीकृत किया गया । घटना में संलिप्त अन्य वांछित अभियुक्तगणों के विरुद्ध टीम गठित कर गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ करने पर अभियुक्तगण ने बताया कि डोडा *गांजा* पोस्ता रांची झारखण्ड से लोडकर बरेली जनपद लेकर जाकर बेच देते हैं। जहां उन्हें अच्छी कीमत मिल जाती है।

*वांछित अभियुक्त का विवरण*
01. अनीश अंसारी अज्ञात।

अभियुक्तो की गिरफ्तारी /बरामदगी में सम्मिलित पुलिस टीम मे प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र,उ0नि0 जावेद आलम सिद्दीकी एस.टी.एफ. लखनऊ, उ0नि0 आशुतोष राय थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र, उ0नि0 बृजेश कुमार दूबे थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र, उ0नि0 चन्द्र प्रकाश मिश्र एस.टी.एफ. लखनऊ, कमाण्डो रामबली गिरी एस.टी.एफ. लखनऊ,
7. हे0का0 मृत्युंजय सिंह एस.टी.एफ. लखनऊ।
का0 रईस अहमद एस.टी.एफ. लखनऊ,हे0का0 कन्हैया लाल यादव, हे0का0 संदीप कुमार यादव, का0 अभिमन्यू पाण्डेय, का0 विशाल गौतम थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र शामिल रहे

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On