मुख्य समाचार
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस विशेष – कविता ( महिला दिवस पर) – सुरेश गुप्त ‘ग्वालियरी’

कला व साहित्य -: सोनप्रभात – सुरेश गुप्त ‘ग्वालियरी’
महिला दिवस पर –
शस्त्र उठाओ द्रौपदी,
कृष्ण न आयेंगें!
गलीगली जब चीर हरण है,
कितनों को बचाएँगे!!
दुर्योधन का जंघा तोड़ो.
खुद शक्ति बनकर!
भीष्म पितामह छुप कर बैठे.
सत्ता से बंधकर!कौन बचाएगा अब तुमको,
दुर्गा रूप धरो!
आँखोँ में ज्वाला भरकर,
खुद सँहार करो!बंधे हुए मर्यादाओं से,
पांडव बैठे मौन!!
दुशासन अट्टहास कर रहा
न्याय करेगा कौन??– सुरेश गुप्त ‘ग्वालियरी’