वार्ड 32 नव जीवन विहार विन्ध्य नगर में हुआ वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन।

- खेल तन को ही नही मन को भी स्वस्थ्य रखते है- राम अशोक शर्मा।
विन्ध्यनगर- सिंगरौली – सुरेश गुप्त “ग्वालियरी” – सोनप्रभात
- महिलाओँ के लिये भी ऐसी प्रतियोगिताओं के आयोजन की रूप रेखा बनाई जाये – विनीता कुशवाहा
12 मार्च को वार्ड 32 स्थिति मिनी स्टेडियम में तीन दिवसीय अंतर क्षेत्रीय वॉली बॉल प्रतियोगता का शुभारंभ हुआ जिसका उदघाटन वार्ड 32 की पूर्व पार्षद विनीता कुशवाहा एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राम अशोक शर्मा ने किया।
इस मौके पर वार्ड के सभी रह वासी जन एवं मंडल के पूर्व महा मंत्री रमेश कुश वाहा, पूर्व पार्षद राम कया कुशवाहा, वरिष्ठ समाज सेवी राम लला वर्मा जी विन्देश्वरी दुबे,मोती लाल कुशवाहा विजय दुबे,राम बचोले खैरवार सहित सैकडों की संख्या में खिलाडी उपस्थित रहे,प्रतियोगिता का समापन कल दिनांक चौदह फरवरी को होगा।
इस प्रतियोगिता में 16टीम भाग ले रही है, समाचार लिखते समय सरसवाह (जयंत) व मैढोली ( मोरवा) में शानदार मुकाबला चल रहा है। आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रमेश जी कुशवाहा रहे । विशिष्ठ अतिथि के रूप मे कवि व सोनप्रभात सम्पादक मण्डल सदस्य/संवाददाता सुरेश गुप्त ग्वालियरी रहे।