जिगर के टुकड़े की खोज में दरदर घूम रहे माता पिता।
बीजपुर / सोनभद्र – विनोद गुप्त / सोन प्रभात
बीजपुर(विनोद गुप्त) थाना क्षेत्र के शांतिनगर बस्ती निवासी कुलवंत सिंह का पुत्र मुकेश उम्र 11 वर्ष पिछले जून महीने से गायब है। बेटे के गायब होने के बाद से माता राजकली पिता कुलवंत और एक मात्र चार वर्षीय बेटी नेहा का रो रो कर बुराहाल हो गया है।
कुलवंत सिंह ने बताया कि उनका पुत्र बीजपुर मोटर गैराज के पास लगे प्रदर्शनी में 10 जून 2023 को घूमने गया था और तब से आज तक घर नही लौटा बेटे की खोज में म्योरपुर, बैढन, शक्तिनगर, अनपरा,दुद्धि, वाड्रफनगर, रेणुकोट,डाला,ओबरा, चोपन सहित पड़ोसी राज्यों के बाजारों में अपने जिगर के टुकड़े की फोटो लिए घूम रहा है लेकिन कहीं उसका सुराग तक नही लगा। माता राजकली कहती है मैंने कहा था बेटा नाश्ता कर के जा लेकिन वह कहा अभी आ रहा हूँ तो नाश्ता साथ मे करूंगा तब से माँ राजकली बेटे का नाश्ता के लिए इंतजार कर रही है। कहा कि पुत्र के गायब होने पर बीजपुर थाने में 10 जूंन को ही प्रार्थना पत्र देकर बेटे को खोजने की गुहार लगाया था पुलिस ने 20 जून को गुमसुदगी दर्ज कर लिया लेकिन आज तक उसके जिगर के टुकड़े का कहीं अतापता नही चल सका है। उम्र का आधा पड़ाव पार कर चुके कुलवंत सिंह हाथ मे कुछ कागजात तो माता राजकली बेटे की फोटो लेकर दर दर भटक रहा है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाते हुए बेटे को किसी भी हालत में खोजने की मदत माँगी है। इसबाबत प्रभारी निरीक्षक पंकज पांडेय ने कहा कि धारा 363 के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।