विन्ध्यनगर कलेक्टर के निर्देशानुसार बढ़ते कोरोना प्रकोप के विरूद्ध सुरक्षा नियमों के अनुपालन हेतु चलाया जागरूकता अभियान।

विन्ध्य नगर, बैढन-: सुरेश गुप्त “ग्वालियरी”- सोनप्रभात
माननीय कलेक्टर महोदय के निर्देशानुसार पूरे जनपद सिंगरौली में प्रशासन व समाज सेवियों द्वारा कोरोना के पुन बढते हुए प्रकोप के विरूध्य जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत सुरक्षा नियमों के पालन हेतु दुकानों पर गोला , मास्क ,सोशल डिस्टेंस, एवं सेनेटाईज मुफ्त वितरण किया जा रहा है।
इसी निर्देश का पालन करने हेतु थाना प्रभारी विन्ध्यनगर राघवेंद्र द्विवेदी के नेतृत्व में नगर के समाजसेवियो, व्यापारियों एवं अनेक राजनैतिक दलो के कार्यकर्ताओ के साथ इन्द्रा चौराहे से चूल्हा गेट तक पद संचालन के साथ ही दुकान दारोँ को सम्झाइस व निशुल्क मास्क वितरण किया गया तथा निर्देशित किया गया कि सुरक्षा उपायों मे कोई कोताही न बरते।
हर दुकानदार अपने दुकानों पर गोला बनाये एवं मास्क तथा सेनेटाईज का प्रयोग करें। आज के पद संचालन एवं जागरूकता अभियान में थाना प्रभारी राघवेंद्र द्विवेदी के साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष भारतेंदु पांडेय, पार्षद विनीता कुशवाहा ,महामंत्री भाजपा मंडल पूनम गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष दिनेश जायसवाल, सीताराम वर्मा ( उपाध्यक्ष अनु0 जनजाति), विनोद चौबे ( जनपद अध्यक्ष युवा मोर्चा), वार्ड संयोजक आशुतोष सिंह, व्यापारी नेता व समाज सेवी सत्य नारायण बंसल,समाज सेवी पवन शुक्ला, अशरफ खान, कवि व पत्रकार सुरेश गुप्त ”ग्वालियरी” व अभिषेक दुबे व दीपक पांडेय सहित अनेक व्यापारियों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।