भूसा बनाते समय युवक का हाथ कुट्टी मशीन में फंसा, हालत गंभीर।
दुद्धी (सोनभद्र)। जितेंद्र चंद्रवंशी/ सोन प्रभात विंढमगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत बघमंदवा गांव में मंगलवार की सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब पुआल से भूसा बनाते समय एक युवक का हाथ कुट्टी काटने वाली मशीन में फंस गया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।…


