उच्च प्राथमिक विद्यालय सुपाचुआ में वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन, ग्रामीण परिवेश में प्रतिभाओं का अद्भुत प्रदर्शन
म्योरपुर / सोनभद्र : आशीष गुप्ता / सोन प्रभात म्योरपुर विकास खंड अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय सुपाचुआ में दिनांक 13 फरवरी 2026 को वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। ग्रामीण अंचल के इस शैक्षणिक संस्थान में आयोजित कार्यक्रम ने यह सिद्ध कर दिया कि प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं…





