अज्ञात वाहन की चपेट में आने से कार सवार व्यक्ति की मौत
डाला/अनिलकुमार अग्रहरि/सोनप्रभात लाइव
चोपन (सोनभद्र)जिले के चोपन थाना क्षेत्र के वाराणसी शक्ति नगर राजमार्ग पर रविवार की रात्रि एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से कार सवार व्यक्ति की मौत हो गई। वही इस घटना में एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका इलाज कराया जा रहा है। ओबरा निवासी अनिल वर्मा उम्र 48 वर्ष पुत्र बलराम अपने निजी वाहन से रामनगर जा रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ी चोपन थाना क्षेत्र के प्रीत नगर वाराणसी शक्ति नगर मुख्य राजमार्ग पर पहुंची कि अचानक अज्ञात वाहन से जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में अनिल वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उनके साथ कार में बैठा राहुल (15) पुत्र अज्ञात गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन में भर्ती कराया। वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुटी गई। पुलिस घटना के बारे में मृतक के परिजनों को दे दी। इसकी जानकारी होते ही घर में कोहराम मच गया