- श्रेष्ठ भारत के लिए जन-जन का नमो ऐप, सरल ऐप, ट्विटर मिस कॉल, पत्र आदि द्वारा लिया जा रहा सीधे सुझाव।
दुद्धी – सोनभद्र / जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी ब्यूरो चीफ सोन प्रभात

दुद्धी सोनभद्र नगर पंचायत अंतर्गत पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में भारत को विश्वगुरु बनाए जाने के भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ” विकसित भारत मोदी की गारंटी के संकल्प पत्र सुझाव का विमोचन भाजपा जिला अध्यक्ष नन्दलाल के कर कमलों द्वारा किया गया | जिला अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में कहा कि श्रेष्ठ भारत के सपने को साकार करने के लिए 2047 तक भारत के प्रधानमंत्री जी द्वारा देश के लाखों करोड़ों लोगों से सुझाव सीधे तौर पर टोल फ्री नंबर 9090902024 व सरल ऐप, नमो ऐप, ट्यूटर,आदि पर सभी वर्ग के लोगों से सुझाव लिए जा रहे हैं | कल तक सपा, बसपा, कांग्रेस एसी कमरों में बैठकर चुनावी घोषणा पत्र जारी किया करते थे | परंतु आज भारतीय जनता पार्टी का संकल्प पत्र मात्र नहीं हैं अपितु मोदी की गारंटी भी हैं |

विधानसभा दुद्धी प्रभारी सोना बच्चा अग्रहरि, जिला मंत्री दिलीप पांडेय व चेयरमैन दुद्धी कमलेश मोहन,अनुसूचित जाति जनजाति महिला मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष शारदा खरवार एडवोकेट आदि ने अपने उद्बोधन में कहाँ की हिंदुस्तान अब बदल गया है ना कहीं कोई आतंकी घटना हो रही ना ही कहीं सरहद की सीमाएं असुरक्षित है | विश्व में भारत का डंका बज रहा | हम सभी को गर्व है अपने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर | जिनके कारण देश का मान सम्मान विश्व में बढा है | श्रेष्ठ एवं विकसित भारत के निर्माण के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा | अब विकास जात-पात, धर्म,पंथ, मजहब को देखकर नहीं किया जाता |

सुझाव संकल्प पत्र का विमोचन के अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व जिला जज राजन चौधरी , मनोज मिश्रा एडवोकेट, भाजपा लोकसभा जिला मीडिया सहसंयोजक जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी, भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ सहसंयोजक मंडल दुद्धी शिव शंकर गुप्ता, भाजपा मंडल महामंत्री मनीष कुमार जायसवाल, प्रेम नारायण मोनू सिंह, डीसीएफ डायरेक्टर संजू तिवारी,पंकज अग्रहरि, भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री प्रमिला त्रिपाठी ऊर्फ गुड़िया, अनुसूचित जनजाति जिला संयोजक मीरा सिंह गोंड, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा दुद्धी दुर्गावती देवी, मंडल उपाध्यक्ष खुशबू सोनी, मंडल महामंत्री पूनम देवी, उपाध्यक्ष निर्मला देवी,वरिष्ठ नेत्री प्रिया सोनकर,महिला मोर्चा विंढमगंज मंडल अध्यक्ष रूपा गुप्ता, विनोद सिंह गौंड जनजाति युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अजय चन्द्रवंशी, जयप्रकाश तिवारी एडवोकेट,मंडल महामंत्री युवा मोर्चा अंशुमान चौरसिया,अंशुमन राय एडवोकेट, भाजपा मीडिया प्रभारी रवि सिंह चन्द्रवंशी,भाजपा आईटी सेल से दीपक अग्रहरि, पीयूष कसेरा ,सत्यम चन्द्रवंशी,अनुराग त्रिपाठी अनिल कुमार गुप्ता, सहित भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे |

कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष दुद्धी सुमित सोनी द्वारा किया गया | संचालन भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व जिला महामंत्री सुरेंद्र अग्रहरि द्वारा किया गया |


Son Prabhat Live News is the leading Hindi news website dedicated to delivering reliable, timely, and comprehensive news coverage from Sonbhadra Uttar Pradesh + 4 States CG News, MP News, Bihar News and Jharkhand News. Established with a commitment to truthful journalism, we aim to keep our readers informed about regional, national, and global events.

