gtag('config', 'UA-178504858-1'); सर्प के काटने से युवक की मौत। - सोन प्रभात लाइव
मुख्य समाचार

सर्प के काटने से युवक की मौत।

डाला- सोनभद्र

संवाददाता अनिल कुमार अग्रहरि- सोनप्रभात

डाला। थाना हाथीनाला क्षेत्र में सर्प के काटने से युवक की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार आसेराम पटेल पुत्र चित्रकूट पटेल निवासी ग्राम पगदेवा पो0 हथवानी ने हाथीनाला थाने में लिखित अवगत कराया कि सोमवार की रात मेरा लड़का सुनील कुमार उम्र( 16 )वर्ष जो छावनी में चौकी पर सोया हुआ था, उसे सर्प ने काट लिया। फिर लड़के ने हमलोगों से बताया कि मेरे पीठ में सर्प ने काट लिया हैं जब हमलोगों ने बिस्तर व आस पास देखा तो कुछ भी नही था और फिर मेरा लड़का सो गया।


सुबह उठने पर जब हमलोगों ने देखा कि लड़के के मुँह से झाग निकल रहा था और उसकी मौत हो चुका था। जब हमलोगों सर्प को देखने के लिए आसपास फिर देखा तो एक पाइप में सर्प मिला।पुलिस अग्रिम कार्यवाही में जुटी।

Back to top button
.
Website Designed by- SonPrabhat Web Service PVT. LTD. +91 9935557537
.
Close