March 14, 2025 4:14 AM

Menu

21 सूत्रीय मांगों को लेकर ब्लॉक संसाधन केन्द्र पर शिक्षकों ने किया एक दिवसीय धरना प्रदर्शन।

बभनी – सोनभद्र / उमेश कुमार – सोन प्रभात

बभनी सोनभद्र–उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर मंगलवार को प्रदेश के समस्त ब्लॉक संसाधन केन्द्रों पर धरना प्रदर्शन किया गया।जिसमें शिक्षकों ने प्रदर्शन में हिस्सा लेकर सरकार के खिलाफ रोष व्यक्त किया।


आपको बताते चलें कि उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर ब्लॉक संसाधन केन्द्र बभनी पर ब्लॉक अध्यक्ष मुहम्मद आरिफ के नेतृत्व में एकदिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन मंगलवार को किया गया।शिक्षकों द्वारा अपने 21 सूत्रीय माँग पत्र प्रदेश सरकार को संबोधित कर खण्ड शिक्षाधिकारी बभनी श्री संजय कुमार को सौपा गया। 21 सूत्रीय मांग पत्र में पुरानी पेंशन बहाली, शिक्षामित्र व अनुदेशकों को स्थाई करना, रसोईयों आंगनबाड़ी व सहायिकाओं को स्थाई कर मानदेय वृद्धि, जैसी शिक्षा विभाग से सम्बंधित अन्य कई माँगे शामिल थी।
ब्लॉक संसाधन केन्द्र बभनी पर आयोजित एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में शिक्षकों ने बढ़़-चढ़़ कर हिस्सा लिया।और विभिन्न माँगों के प्रति अपनी अभिव्यक्ति व्यक्त की। कई शिक्षकों ने सभा को संबोधित भी किया ओर अपनी अपनी समस्याओं को रखी जिसमें शिव कुमार द्वारा गीत के माध्यम से मांग को रखा गया तो जगरनाथ जी ने संगठन के महत्व पर प्रकाश डाला तो वही ब्लाक अध्यक्ष मुहम्मद आरिफ ने संगठन द्वारा 21 सूत्रीय मांगो और भविष्य में शिक्षकों के साथ होने वाले कठिनाइयों पर प्रकाश डालते हुए सभी को संगठित रहने अन्तिम छड़़ तक अपनी माँगों पर अडिग रहने के लिए सभी शिक्षकों से आह्वान किया जिसका सभी ने एक स्वर में आवाज बुलन्द की।


इस दौरान उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक उपाध्यक्ष संदीप सिंह,अरूण कुमार उपाध्याय, राजेश अग्रहरि,नन्दलाल पाण्डेय,महिला उपाध्यक्ष ममता देवी,प्रचार मंत्री महिला अनुजा, संगठन मंत्री रमेश गुप्ता,प्रदीप गुप्ता, प्रमोद कुमार जगरनाथ, विनोद कुमार, कुलदीप सिंह, शशांक सिंह, डेविड मौर्या,अंगद,मसूद अहमद, परवेज अहमद रामाशंकर राजीव कुमार सहित सैकड़ो शिक्षक, पदाधिकारी मौजूद रहे।संचालन का कार्य उपाध्यक्ष संदीप कुमार द्वारा किया गया।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On