मुख्य समाचार
कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई सम्पन्न,मजबूती को लेकर हुई चर्चा।

बभनी। म्योरपुर विकास खण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत बभनडीहा में आज कांग्रेस कमेटी की बैठक आहूत की गई। बैठक में कांग्रेस कमेटी की मजबुती पर बल दिया गया। इसके साथ ही आगामी 2022 के चुनाव पर रणनीति भी तैयार की गई। बैठक के माध्यम से गाँव स्तर पर कैसे मजबुती हो इस पर भी चर्चा किया गया। बैठक के प्रभारी कांग्रेस प्रदेश प्रभारी राजन दुबे रहे। इसके अतिरिक्त बैठक में जिलाध्यक्ष रामराज सिह गोड, बृजेश तिवारी, राजबली पाण्डेय, रामसुरत, अशोक यादव, मोनू तिवारी सहित ज्ञानू जी महाराज शामिल रहे।