gtag('config', 'UA-178504858-1'); लालता प्रसाद यादव दुबारा बने नगवां प्रधान संघ अध्यक्ष, फर्जी तरीके से बने अध्यक्ष के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित। - सोन प्रभात लाइव
मुख्य समाचार

लालता प्रसाद यादव दुबारा बने नगवां प्रधान संघ अध्यक्ष, फर्जी तरीके से बने अध्यक्ष के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित।

सोनभद्र – सोन प्रभात – वेदव्यास सिंह मौर्य

विकास खंड नगवां में सर्वसम्मति से लालता प्रसाद यादव को प्रधान संघ अध्यक्ष के पद पर निर्वाचित किया गया। इससे पूर्व भी लालता प्रसाद यादव अध्यक्ष पर थे। जहां श्री यादव को अध्यक्ष बनाया गया वहीं फर्जी तरीके से गीता देवी ग्राम प्रधान खोड़ैला को अध्यक्ष पद का फर्जी प्रमाण पत्र फेसबुक पर वायरल होने पर घोर निन्दा की गई।

सभी प्रधान गण ने आक्रोश व्यक्त किया। प्रधान गणों का कहना था कि बगैर किसी बैठक विचार विमर्श किए कैसे अध्यक्ष हो सकती हैं।यह सरासर धोखा है हम सब इसकी घोर निन्दा करते हैं। उक्त बैठक में मुख्य रूप से युसुफ अली , अमृत लाल यादव, शम्भु यादव, रामलाल जायसवाल,राम परीखा यादव, बाबूलाल विश्वकर्मा,बुल्लू मौर्य, प्रदीप कुमार जायसवाल, राजेश चौरसिया, भुनेश्वर भारती, सहित तीन दर्जन से अधिक प्रधान उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.
Website Designed by- SonPrabhat Web Service PVT. LTD. +91 9935557537
.
Close