gtag('config', 'UA-178504858-1'); भारतीय मीडिया फाउंडेशन सोनभद्र के पदाधिकारियों का सम्मान समारोह हुआ भव्य रुप से संपन्न। - सोन प्रभात लाइव
मुख्य समाचार

भारतीय मीडिया फाउंडेशन सोनभद्र के पदाधिकारियों का सम्मान समारोह हुआ भव्य रुप से संपन्न।

डाला – सोनभद्र 

संवाददाता अनिल कुमार अग्रहरि- सोनप्रभात

ओबरा सोनभद्र–भारतीय मीडिया फाउंडेशन जिला सोनभद्र के नवनीत पदाधिकारियों का सम्मान समारोह ओबरा के डायमंड होटल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय मीडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय चेयरमैन श्री संजय कुमार एवं संस्थापक एके बिंदुसार ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को आई कार्ड एवं नियुक्ति पत्र देकर किया सम्मानित कार्यक्रम के दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को मीडिया रत्न का प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित।

कार्यक्रम का आयोजन भारतीय मीडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय महासचिव ख्वाजा अब्दुल करीम खान के देखरेख में सोनभद्र के जिला चेयरमैन संतोष कुमार मिश्रा एवं जिला अध्यक्ष अभिषेक पांडे के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय डिप्टी चेयरमैन जगदीश प्रसाद मौर्य जी, राष्ट्रीय सचिव एवं सदस्यता मैनेजमेंट प्रभारी अजय सेठ जी,राष्ट्रीय पार्षद एवं उत्तर प्रदेश अध्यक्ष नागेंद्र कुमार पांडे जी, राष्ट्रीय महासचिव एवं बिहार प्रभारी मिथिलेश कुमार मौर्य जी, राष्ट्रीय सचिव रामसेवक सैनी जी, प्रदेश प्रमुख महासचिव श्री राम केसरी जी,उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश कुमार पाठक जी, पूर्वी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन पाठक जी, मिर्जापुर जिला चेयरमैन एवं छत्तीसगढ़ राज्य प्रभारी देव प्रकाश नारायण पाठक जी , विंध्याचल मंडल विधिक सलाहकार विद्या नाथ द्विवेदी जी , मंडल अध्यक्ष महिला सेल विंध्याचल बहन सुमन मौर्या जी, अशोक कुमार मद्धेशिया जिला उपाध्यक्ष सोनभद्र, अरविंद कुमार सोनी जिला प्रमुख महासचिव सोनभद्र, अनिल कुमार अग्रहरि सहित सोनभद्र जिले के सभी ब्लॉक तहसील अध्यक्ष उपाध्यक्ष महासचिव एवं जिला पार्षद गण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.
Website Designed by- SonPrabhat Web Service PVT. LTD. +91 9935557537
.
Close