हादसे का शिकार मृतक उमेश कुमार सिंह का शव प्रदान कराए जाने के लिए वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक ठाणे को विधवा मां ने क्रिया कर्म के लिए लिखा पत्र।
दुद्धी – सोनभद्र / जितेंद्र चंद्रवंशी – सोन प्रभात
दुद्धी सोनभद्र ग्राम पंचायत मल्देवा निवासी मुंबई कमाने गए युवक की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हुई थी।
मल्देवा निवासी उमेश सिंह उम्र 48 वर्ष पुत्र स्वर्गीय विजय सिंह मुंबई में एक निजी कंपनी में सप्लायर के द्वारा काम करता था दिनांक 10. 09. 2021 को दोपहर करीब 3:00 बजे मानखुर्द रेलवे स्टेशन मुंबई ठाणे के समीप ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई, मृतक के पिता नहीं है घर में एकमात्र विधवा मां सुशीला देवी पत्नी स्वर्गीय विजय कुमार है, घर का एकमात्र कमाऊ पुत्र जिसके दम पर मां की जीविकोपार्जन चल रही थी अब मां का लाल नहीं रहा इस बात की सूचना पाकर विधवा का रो रो कर बुरा हाल है, अपने जिगर के टुकड़े का अंतिम संस्कार क्रिया कर्म करने के लिए मृतक पुत्र का शव परिजन को प्रदान कराए जाने के लिए प्रशासन से गुहार एक माँ ने लगाई है।
इस आशय की जानकारी ग्राम प्रधान सीता देवी जयसवाल द्वारा दी गई है, और विधवा मां का सहयोग प्रदान कराए जाने की अपील किया है।