मुख्य समाचार
दुर्घटना- सड़क पर खराब होकर खड़ी ट्रक में बाइकसवार बाइक समेत जा घुसा, घायल।

डाला – सोनभद्र
अनिल कुमार अग्रहरि- सोनप्रभात
सोनभद्र डाला – चोपन थाना क्षेत्र के परासपानी में शनिवार को सायं 6.30 बजे रेणुकूट की तरफ से आ रहा बाईक सवार सड़क पर पहले से खराब पड़ी ट्रक में जा घुसा, जहां बाईक सवार मुन्ना प्रसाद 50 वर्ष निवासी बाड़ीं ,थाना चोपन , को गंभीर चोट आई।
जिसे राहगीरों की मदद से इलाज के लिए एम्बुलेंस के द्वारा चोपन सीएचसी भेज दिया गया