महा वैक्सीनेशन का महा अभियान कल

सुरेश गुप्त ग्वालियरी -सिंगरौली(सोनप्रभात)
- 200 सेंटर पर लगेगा टीका
- उत्सव के रूप में मनाया जायेगा यह अभियान
- 21000 लोगो के वैक्सीनेशन का लक्ष्य
- शासन द्वारा 22500 डोज प्राप्त
- तीन माह में पूर्ण वैक्सीनेशन का लक्ष्य
सिंगरौली-मध्य प्रदेश शासन के मंशानुसार जनपद सिंगरौली में भी 21 जून को जिले भर में महा अभियान चलाया जा रहा है , प्रशासन स्तर पर इसे महोत्सव का रूप दिया जा रहा है टीका करण के लिए आए लोगों को हर तरह की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है लोग चाहें तो अपने वाहन में ही बैठकर वैक्सीन लगवा सकते है।
अनेक स्वयं सेवी संस्थाएं, एन जी ओ, व्यापार मंडल, समाज सेवी संगठन इस महोत्सव को सफल बनाने में जुट गए है। जिला कलेक्टर राजीव रंजन मीणा के अनुसार जनपद वार और नगर निगम क्षेत्र में कुल 200 सेंटर बनाए गए है इससे लोगों के समय की भी बचत होगी, हमारा लक्ष्य 21000 लोगो को वक्सीनेट करने की है ।
बताते चले समूचे जनपद में माइक पोस्टर एवम अन्य प्रचार माध्यमों से इस महोत्सव का अभियान चलाया जा रहा है।
संपादकीय लेख-
सिंगरौली में चल रहा,
इक टीका अभियान!
रहवासी खुश हो रहे,
होगा अब कल्याण!!
होगा अब कल्याण,
लगेगा सब को टीका!
आओ ले परिवार ,
दिखे नहि उत्सव फीका!
कहें गुप्त कविराय,
भगाओ मार करोना!
रखो इक्कीस याद,
सफल अभियान करो ना!!
-सुरेश गुप्त, ग्वालियरी