gtag('config', 'UA-178504858-1'); विधायक संजीव कुमार गौड़ के नेतृत्व में मनाया गया वीरांगना महारानी दुर्गावती का 457 वां बलिदान दिवस - सोन प्रभात लाइव
मुख्य समाचार

विधायक संजीव कुमार गौड़ के नेतृत्व में मनाया गया वीरांगना महारानी दुर्गावती का 457 वां बलिदान दिवस

अनिल अग्रहरि -डाला, सोनभद्र (सोनप्रभात)

 

 

 

डाला सोनभद्र।विधान सभा ओबरा के भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय डाला स्थित बाड़ीं में गुरुवार को ओबरा विधायक संजीव कुमार गौड़ के नेतृत्व में वीरांगना महारानी दुर्गावती का 457 वां बलिदान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर वीरांगना महारानी दुर्गावती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ दिप जला कर नमन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए विधान सभा ओबरा के विधायक संजीव कुमार गोंड ने महारानी के कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महारानी दुर्गावती निडर, वीर के साथ ही प्रजा हितैषी भी थीं, इनका विवाह गढ़ मंडला के राजा दलपत शाह के साथ हुआ। रानी दुर्गावती के ऐश्वर्य की गाथा जब अकबर को पता चला कि गढ़ा मंडला की शासक एक स्त्री है, तो उसके आंखों में खटकने लगा। वह कई बार गढ़ा मंडला पर आक्रमण किया, लेकिन महारानी के आगे उसकी एक न चली। अकबर द्वारा बार-बार हमला करने पर रानी ने वीरता से जवाब दिया, जब उन्हें लगा कि वह बंदी बना ली जाएंगी तब महारानी ने अपनी कटार से अपने को बलिदान कर दिया।

 

इस दौरान गोंडवाना समाज के अध्यक्ष शम्भू गोंड, धर्मार्थ रघुराई , रामसागर खरवार , रामबरन,, मिठाई लाल गोंड़ , विजय यादव, मदन गोंड, टाटा चौधरी, ओम प्रकाश शर्मा, बबलू, आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.
Website Designed by- SonPrabhat Web Service PVT. LTD. +91 9935557537
.
Close