gtag('config', 'UA-178504858-1'); भारतीय जनता पार्टी पदाधिकारियों द्वारा अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य श्रवण कुमार सिंह का पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में गर्मजोशी के साथ जोरदार स्वागत - सोन प्रभात लाइव
मुख्य समाचार

भारतीय जनता पार्टी पदाधिकारियों द्वारा अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य श्रवण कुमार सिंह का पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में गर्मजोशी के साथ जोरदार स्वागत

जितेंद्र चंद्रवंशी -दुद्धी, सोनभद्र (सोनप्रभात)

 

 

 

 

  •  👉सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक क्षेत्र के उत्थान के लिए सबका साथ सबका विकास के सपने को साकार करूंगा दुद्धी सोनभद्र- दुद्धी तहसील मुख्यालय स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाऊस में एस. सी.एस

 

 

 

टी. आयोग के सदस्य श्रवण कुमार सिंह गोड़ के दुद्धी में प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत किया गया । स्वागत समारोह को सम्बोधित करते हुए एस सी/एस टी आयोग के सदस्य श्रवण कुमार सिंह गोड़ ने कहा किश्रवण जी बताया कि आयोग एक तरह से न्यायालय की तरह काम करती है। किसी प्रकार की समस्या का समाधान इसके पास है,अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोगो की समस्याओं का समाधान अतिशीघ्र होता है ।

 

भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने निष्ठावान कार्यकर्ता को सिर्फ पर बैठा कर आदिवासियों का मान बढ़ाया, इस क्षेत्र के शोषित वंचित पीड़ितों की आवाज बनकर संवैधानिक मूल्यों की कसौटी पर खरा उतरकर कार्य करने की बात कही l

 

इस अवसर पर भाजपा नेता जिला मंत्री दिलीप कुमार पांडेय ,भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, डीसीएफ चेयरमैन सुरेन्द्र अग्रहरि, संजू तिवारी, मनीष जायसवाल, सूरजदेव सेठ,ओमप्रकाश मिश्रा, राफे खान, राकेश गुप्ता, संजय गुप्ता, दिलीप गुप्ता, कुमार कुन्दन, भोलू जायसवाल, अरुण साहनी, देवकुमार गुप्ता, प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह बबलू और संचालन मोनू सिंह ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.
Website Designed by- SonPrabhat Web Service PVT. LTD. +91 9935557537
.
Close