उत्तरप्रदेश के 75 जिला पंचायत अध्यक्ष सीट में 65 सीट भाजपा ने जीते।

News Agency Media House लखनऊ- Sonprabhat
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा ने उत्तर प्रदेश में बडी जीत दर्ज करते हुए 75 में से 65 सीटों पर कब्जा कर लिया। सपा को 6 सीटों अन्य को 4 सीटें मिली हैं। 22 जिलों में पहले ही निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। 21 सीट भाजपा के खाते में है जबकि 1 सीट समाजवादी पार्टी के खाते में गई थी। 53 सीटों पर वोटिंग हुई थी, जिसके चुनाव परिणाम आज घोषित कर दिये गए हैं। मार्च 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में मिली बंपर जीत भाजपा के लिए संजीवनी का काम कर सकती है। सपा के लिए और मेहनत करने की जरूरत होगी। यूपी के 53 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी के लिए वोटिंग पूरी होने के बाद आज परिणाम घोषित कर दिये गए। यूपी में 53 सीटों पर शनिवार को वोटिंग हुई। उन पर ज्यादातर भाजपा और सपा आमने-सामने थीं, लेकिन सपा को भाजपा ने करारा झटका देते हुए एकतरफा जीत हासिल की। इनमें से 37 जिला पंचायत सीटें ऐसी थीं, जहां पर सिर्फ दो-दो उम्मीदवार ही चुनाव मैदान में थे। दोनों ही दल के नेता अपनी-अपनी जीत के लिए जोड़-तोड़ से जुटे रहे, लेकिन बाजी मारी भाजपा ने और सपा को केवल छह सीटों से ही संतोष करना पड़ा। निर्विरोध चुनावों के बाद भी बचे हुए 53 जिलों में से समाजवादी पार्टी को 36 जिलों में भाजपा से आगे बताया जा रहा था। कई जिलों में समाजवादी पार्टी का गणित निर्दलीय तो कहीं बागियों ने बिगाड़ दिया। जिन 22 जिला पंचायत अध्यक्ष पद की सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ, वहां पर समाजवादी पार्टी इटावा में मुश्किलों से निर्विरोध जीत सकी थ।. बाकी 21 में भाजपा ने जीत दर्ज की है। पार्टी का दावा है कि भाजपा ने सत्ता पक्ष का दुरुपयोग कर जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा किया है।
गोरखपुर – साधना सिंह भाजपा
सिद्धार्थनगर – शीतल सिंह भाजपा
महराजगंज – रविकान्त भाजपा
मऊ – मनोज राय भाजपा
कुशीनगर – सावित्री जायसवाल भाजपा
संतकबीरनगर – सपा
बस्ती- संजय चौधरी भाजपा
देवरिया – गिरीश तिवारी भाजपा
बलिया – आनंद चौधरी सपा
आजमगढ़ – विजय यादव सपा
रामपुर – ख्याली राम लोधी भाजपा
मुरादाबाद – डा0 शैफाली सिंह भाजपा
शामली- मधु गूजर भाजपा
अमरोहा- ललित तंवर भाजपा
गाजियाबाद – ममता त्यागी भाजपा
गौतमबुद्धनगर- अमित चौधरी भाजपा
बुलन्दशहर- अंतुल तेवतिया भाजपा
बागपत – ममता किशोर रालोद
बिजनौर – साकेन्द्र प्रताप सिंह भाजपा
मुजफ्फरनगर – डा0 वीरपाल निर्वाल भाजपा
हापुड़ – रेखा नागर भाजपा
मेरठ – गौरव चौधरी भाजपा
सहारनपुर – मांगेराम चौधरी भाजपा
संभल – डॉ0 अनामिका यादव भाजपा
फिरोजाबाद- हर्षिता सिंह भाजपा
अलीगढ़ – विजय सिंह भाजपा
हाथरस – सीमा उपाध्याय भाजपा
शाहजहांपुर – ममता यादव भाजपा
बरेली – रश्मि पटेल भाजपा
कासगंज – रत्नेश कश्यप भाजपा
पीलीभीत – दलजीत कौर भाजपा
आगरा – मंजू भदौरिया भाजपा
मथुरा – किशन चौधरी भाजपा
बदायूं – वर्षा यादव भाजपा
एटा – रेखा यादव सपा
मैनपुरी – अर्चना भदौरिया भाजपा
बांदा – सुनील सिंह पटेल भाजपा
महोबा – जे पी अनुरागी भाजपा
जालौनी – घनश्याम अनुरागी भाजपा
ललितपुर – कैलाश नारायण भाजपा
औरैया – कमल दोहरे भाजपा
फतेहपुर – अभय प्रताप सिंह भाजपा
झांसी – पवन गौतम भाजपा
हमीरपुर – जयन्ती राजपूत भाजपा
कानपुर नगर – स्वपनिल वरूण भाजपा
कानपुर देहात – नीरज रानी गौड़ भाजपा समर्थित
फर्रूखाबाद – मोनिका यादव भाजपा
कन्नौज – प्रिया शाक्य भाजपा
इटावा – अंशुल यादव सपा
वाराणसी – पूनम मौर्या भाजपा
सुल्तानपुर – ऊषा सिंह भाजपा
अमेठी – राजेश अग्रहरि भाजपा
चन्दौली – दीनानाथ शर्मा भाजपा
प्रतापगढ़ – मतगणना रूकी है
प्रयागराज – डा वी के सिंह भाजपा
सोनभद्र – राधिका पटेल अपना दल
संतरविदास नगर – अनिरूद्ध त्रिपाठी भाजपा समर्थित
गाजीपुर – सपना सिंह भाजपा
मीरजापुर – राजू कनौजिया भाजपा
जौनपुर – बी. श्रीकला निर्दल
कौशाम्बी – कल्पना सौनकर भाजपा
लखनऊ – आरती रावत भाजपा
सीतापुर – श्रद्धा सागर भाजपा
हरदोई – प्रेमावती देवी भाजपा
लखीमपुर – ओम प्रकाश भार्गव भाजपा
बाराबंकी – राजरानी रावत भाजपा
बलरामपुर – आरती तिवारी भाजपा
बहराइच – मंजू सिंह भाजपा
गोण्डा – घनश्याम मिश्रा भाजपा
श्रावस्ती – दद्दन मिश्रा भाजपा
अयोध्या – रोली सिंह भाजपा
उन्नाव – शकुन सिंह भाजपा समर्थित
रायबरेली – रंजना चौधरी भाजपा
अम्बेडकरनगर – श्याम सुन्दर वर्मा भाजपा