gtag('config', 'UA-178504858-1'); सोनभद्र - विभिन्न मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश मनरेगा कर्मचारी महासंघ द्वारा विशाल धरना प्रदर्शन। - सोन प्रभात लाइव
मुख्य समाचार

सोनभद्र – विभिन्न मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश मनरेगा कर्मचारी महासंघ द्वारा विशाल धरना प्रदर्शन।

सोनभद्र – सोन प्रभात -: वेदव्यास सिंह मौर्य

सोनभद्र में विभिन्न मांगो को लेकर उत्तर प्रदेश मनरेगा कर्मचारी महासंघ जिसमें मनरेगा कार्मिक कल्याण संगठन, रोजगार सेवक संघ, मनरेगा लेखा सहायक संघ, कम्प्यूटर आपरेटर मनरेगा बेलफेयर एसोसिएशन, मनरेगा इंजीनियर्स एसोसिएशन, खण्ड तकनीकी सहायक एसोसिएशन, मनरेगा तकनीकी सहायक बेलफेयर एसोसिएशन ने जिला मुख्यालय पर विशाल धरना प्रदर्शन किया।

दिनांक १२/७/२०२१ को ब्लाक मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया गया था।उसी क्रम में आज १९/७/२०२१ को जिला मुख्यालय पर सोनभद्र के सभी १० ब्लाकों से आए मनरेगा कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन कर अपना विरोध दर्ज कराते हुए मुख्य विकास अधिकारी अमित पाल शर्मा को ज्ञापन दिया। साथ ही चेतावनी देते हुए मनरेगा कर्मचारियों ने कहा कि अगर २५ जुलाई तक मांगों पर विचार नहीं किया गया तो २६ जुलाई को अनिश्चितकाल तक के लिए धरना प्रदर्शन अनशन के साथ कार्य बहिष्कार किया जाएगा।

मनरेगा कर्मचारियों के पदाधिकारी एपीओ संघ के पंकज कुमार, तकनीकी सहायक संघ के हरिशंकर सिंह, कम्प्यूटर आपरेटर संघ के अभिलाष सिंह, लेखाकार सहायक संघ के आशीष सोनकर, रोजगार सेवक संघ के विनय पाण्डेय ने बताया कि लगभग १५वर्षो से मनरेगा कर्मचारियों का मामला फंसा हुआ है।

 

जिसके सम्बन्ध में अनेकों बार पत्राचार, वार्ता, और दर्जनों जनप्रतिनिधियों से अनुरोध किया गया लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। हमारी मांगों को नजर अंदाज किया जाता रहा है। जबकि मनरेगा कर्मचारी सरकार के हर कार्य को प्राथमिकता के आधार पर करते चले आ रहे हैं। फिर भी आज तक हम-सब उपेक्षित हैं।समय रहते अगर सरकार ने ध्यान नहीं दिया हमारी मांगों को नहीं माना गया तो आगामी २७ जुलाई से कार्य बहिष्कार निश्चित रूप से कर दिया जाएगा।जिसकी सारी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.
Website Designed by- SonPrabhat Web Service PVT. LTD. +91 9935557537
.
Close