gtag('config', 'UA-178504858-1'); भाजपा कार्यकर्ताओं ने डाला सेक्टर पर रेडियो के माध्यम से सुनी प्रधान मंत्री के मन की बात कार्यक्रम। - सोन प्रभात लाइव
मुख्य समाचार

भाजपा कार्यकर्ताओं ने डाला सेक्टर पर रेडियो के माध्यम से सुनी प्रधान मंत्री के मन की बात कार्यक्रम।

डाला – सोनभद्र – अनिल अग्रहरि – सोन प्रभात

डाला(सोनभद्र) दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को डाला मंडल के डाला सेक्टर प्रथम बूथ स्तर पर बाजार स्थित प्राथमिक विद्यालय के समीप सेक्टर संयोजक विशाल कुमार के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को रेडियो के माध्यम से सुना और लोगों को सुनने के लिए प्रेरित किया।


कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह सोनू ने बताया कि मन की बात प्रधानमंत्री मोदी जी के साथ निमित्त कार्यक्रम राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा हर बूथ पर सुना जाना था जिसके तहत रविवार को सेक्टरअध्यक्ष के नेतृत्व में दर्जनों भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने मन की बात मोदी जी के साथ कार्यक्रम को सुना और लोगों को सुनने के लिए प्रेरित किया। माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा जैविक खेती व किसानों को कैसे सुचारू रूप से खेती करने में मदद मिले इस हेतु जानकारी प्रदान की जिसको सभी कार्यकर्ताओं ने आत्म अवलोकन करते हुए माननीय प्रधानमंत्री जी का सानिध्य प्राप्त किया ।इस दौरान मंडल महामंत्री संदीप सिंह पटेल, मंडल उपाध्यक्ष मनीष तिवारी, बूथ अध्यक्ष गोविंद गुप्ता, मोनू पाठक, रामा शंकर पासवान वरिष्ठ भाजपा नेता महेश सोनी, रजत खरवार, बबलू निषाद आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.
Website Designed by- SonPrabhat Web Service PVT. LTD. +91 9935557537
.
Close