मुख्य समाचार
गर्मजोशी से किया टोक्यो ओलंपिक में शामिल भारतीय टीम का स्वागत
रक्षा ऊमर -मिर्जापुर सिटी (सोनप्रभात)
मीरजापुर। गुरुवार नगर के भरुहना स्थित जीडी बिनानी पीजी कालेज में बनाए गए जिला संयोजक राष्ट्रीय नेटबाल खिलाड़ी विवेक मिश्र जी ने टोक्यो ओलंपिक में शामिल भारतीय दल को प्रोत्साहित करने के लिए निकली प्रदेश स्तरीय टोक्यो ओलंपिक रिले दल का स्वागत किया । टोक्यो ओलंपिक-2021 जागरुकता रिले खेल जगत फाउंडेशन की ओर से उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ,स्पेशल ओलंपिक संघ,पैरा ओलंपिक संघ आदि के समर्थन एवं मार्ग-दर्शन में सूबे के 51 जनपदों का भ्रमण करते हुए 3665 किलोमीटर की टोक्यो ओलंपिक जागरुकता रिले का प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम है। यहां डेढ़ घंटा रूकने के बाद रिले टीम साढ़े सात बजे वाराणसी के लिए रवाना हो गई।