सावन की तीसरे सोमवार को स्थानीय नगर व ग्रामीण क्षेत्रों के अलग अलग मंदिरों में शिव के भक्तों ने पूजा-अर्चना की।

अनिल अग्रहरि-डाला, सोनभद्र (सोनप्रभात)
डाला,सोनभद्र।सावन की तीसरे सोमवार को स्थानीय नगर व ग्रामीण क्षेत्रों के अलग अलग मंदिरों में शिव के भक्तों ने पूजा-अर्चना की। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया दूध, बेल-पत्र भांग, धतूरा भोलेनाथ को समर्पित कर जलाभिषेक करते हुए पुरूषों की अपेक्षा महिलाओं ने बड़ी संख्या में भगवान शिव की अराधना की।
श्री अंचलेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से ही लोगों की कतारें लगना शुरू हो गई वहीं अन्य प्रमुख मंदिरों में बाड़ी स्थित वैष्णो मंदिर,शिव मंदिर,दुवरा पहाड़ी अमरनाथ गुफा,बाजार स्थित शीतला मंदिर, हनुमान मंदिर सहित कई छोटे-बड़े मंदिरों में सुबह से श्रद्धालुओं ने महादेव का जलाभिषेक किया।श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर दरबार में दूर दराज से आए हुए शिव भक्तों ने पूरी श्रद्धा भक्ति के साथ जलाभिषेक किया हर हर महादेव के जयघोष से संपूर्ण वातावरण गुंजायमान हो उठा। मंदिर के महंत मुरली तिवारी ने बताया कि श्रावण मास के प्रारंभ से अंत तक होने वाले महा रुद्राभिषेक के तीसरे दिन वैदिक आचार्यों द्वारा रुद्री पाठ एवम् संस्कृत मंत्रोचार से भगवान आशुतोष की अर्चना की गई। साथ ही कोरोना संक्रमण के रोकथाम हेतु मंदिर गर्भगृह में कम संख्या में श्रद्धालुओं को सामाजिक दूरी के साथ प्रवेश करने दिया गया।