हजारों महिलाओं का जत्था ग्रामीण आजीविका मिशन समूह में मनमानी को लेकर विधायक के गाँव पहुंचे।

- 👉समूह के महिला पदाधिकारी से गंभीरतापूर्वक वार्ता कर प्रकरण को विधायक ने सुना।
- 👉 विधायक के पहल पर त्वरित 4 सदस्य जांच के लिए टीम गठित।
दुद्धी – सोनभद्र – जितेंद्र चंद्रवंशी/ सोन प्रभात
दुद्धी सोनभद्र विधानसभा क्षेत्र के विधायक हरिराम चेरो के पैतृक गांव पर हजारों महिलाएं माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का महत्वपूर्ण उपक्रम ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़े ग्राम बीडर कलस्टर अध्यक्ष प्रमिला देवी संचालित समूह नारी शक्ति , ग्राम बघाडू कलस्टर अध्यक्ष जीवन ज्योति ममता देवी, ग्राम केवाल कलस्टर अध्यक्ष प्रतिमा देवी संचालित समूह नारी विकास एवं ग्राम महुली कलस्टर संचालित समूह भारतीय प्रेरणा खंड विकास दुद्धी सोनभद्र के हजारों की संख्या में महिलाएं प्रातः लगभग 10:00 बजे माननीय विधायक हरिराम चेरो के दरबार इंसाफ के लिए पहुंची।

महिलाओं का आरोप था कि कतिपय महिलाएं समूह में अपने वर्चस्व के कारण मनमाना करने पर आमादा है, समूह के महिला पदाधिकारियों व ग्रामीण आजीविका मिशन के कर्मियों के साठ गाठ से मनमाना किया जा रहा, हजारों की संख्या में हस्ताक्षर युक्त समस्त क्लस्टर के महिला अध्यक्षों द्वारा क्षेत्रीय विधायक हरिराम चेरो को ज्ञापन सौंपकर जांच टीम गठित कर विवादित चल रहे प्रकरण का जांच कर आवश्यक कार्रवाई भ्रष्ट लोगों के खिलाफ किए जाने की मांग किया, उक्त प्रकरण में दो गुटों में विभक्त समूह की महिलाओं द्वारा विधायक के दरबार पहुंचने पर गंभीरता पूर्वक सभी की समस्याओं को सुना गया , तत्पश्चात मौके पर ही एन आर एल एम के डीसी से दूरभाष द्वारा वार्ता कर 4 सदस्यी नामित टीम गठित कर प्रकरण की गंभीरता पूर्वक निष्पक्ष जांच करते हुए दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश क्षेत्रीय विधायक हरिराम चेरो ने संबंधित डीसी जिला सोनभद्र को दिया।

ज्ञात कराना है कि एन आर एल एम के समूह की मनमानी और गुटबाजी को लेकर प्रशासन से लेकर जनप्रतिनिधि तक ग्रामीण आजीविका मिशन समूह की महिलाओं के प्रकरण को लेकर गंभीर हैं जिससे महिलाओं को इंसाफ मिल सके, जांच उपरांत आने वाला वक्त बताएगा कि कौन कितना भ्रष्ट है और कौन कितना ईमानदार ? ईमानदारी और भ्रष्टाचार की मकड़ जाल में फंसा ग्रामीण आजीविका मिशन ब्लॉक दुद्धी विकास तो दूर आपसी गुटबाजी का शिकार होकर सरकार को पलीता लगा रहे हैं, जिस की गंभीरता को समझते हुए सूझबूझ के साथ विधायक ने जांच टीम गठित कर दिया है। जांच टीम गठित होने पर समूह की महिलाओं के द्वारा विधायक जिंदाबाद के नारे जमकर लगाए गए, क्षेत्रीय विधायक हरिराम चेरो ने चिलचिलाती धूप में पहुंची सभी क्लस्टर के समूह की महिलाओं को ससम्मान चाय जलपान कराया और इंसाफ का वादा समूह की महिलाओं को दिलायी, इंसाफ के लिए पहुंची महिलाओं को मन की मुराद पूरी हुई और विधायक से मिलकर संतुष्ट मन से अपने घर को लौट गई। जनहित में निष्पक्ष जांच कर रहस्य का जल्द पर्दाफाश होगा।