gtag('config', 'UA-178504858-1'); दुद्धी तहसील क्षेत्र में अवैध खनन व परिवहन रोकने को राजस्व ,पुलिस व वन विभाग की संयुक्त टीम गठित। - सोन प्रभात लाइव
मुख्य समाचारखेती-किसानी

दुद्धी तहसील क्षेत्र में अवैध खनन व परिवहन रोकने को राजस्व ,पुलिस व वन विभाग की संयुक्त टीम गठित।

दुद्धी- सोनभद्र 

जितेंद्र चन्द्रवंशी – सोनप्रभात

दुद्धी/ सोनभद्र| दुद्धी तहसील क्षेत्र में अवैध खनन व परिवहन रोकने के लिए जिला प्रसाशन ने कमर कस ली है ,जिला अधिकारी अवैध खनन व परिवहन की रोकथाम के लिए तीन विभागों की संयुक्त जांच समिति की गठन किया है |

अब इस टीम के नामित अधिकारी अपने अपने अधीनस्थ कर्मियों व पुलिस बल की सहायता से अभियान चलाकर दुद्धी परिक्षेत्र में अवैध खनन ,परिवहन व ओवर लोडिंग परिवहन के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित कराये जाने हेतु उत्तराधिकारी होंगे| इसको लेकर नवागत जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने आदेश जारी कर दिया है|

संयुक्त टीम में नामित अफसर उपजिलाधिकारी रमेश कुमार मो0 न0 9454416846 ,पुलिस क्षेत्राधिकारी राम आशीष यादव मो0 न0 9454404303 तथा तथा उप प्रभागीय अधिकारी रेनुकूट मनमोहन मिश्रा मो0 न0 7081462841हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.
Website Designed by- SonPrabhat Web Service PVT. LTD. +91 9935557537
.
Close