तीन घरों पर लाल सलाम लिखा खत मिलने से हड़कंप, ५० लाख नहीं देने पर बम से उड़ाने की धमकी।

सोनभद्र – सोन प्रभात / वेदव्यास सिंह मौर्य
सोनभद्र जिले के पन्नूगंज थाना क्षेत्र के सफरी पुर गांव में तीन सगे भाइयों के दिवाल पर लाल सलाम जिन्दाबाद ५० लाख एक सप्ताह के अंदर न देने पर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

बतादें कि सफरी पुर गांव में राम सिंह, लक्ष्मी सिंह, बलराम सिंह तीन सगे भाइयों का परिवार रहता है। आज सुबह ग्रामीणों ने देखा कि तीनों भाइयों के घर के दिवाल पर कागज पर लिखा गया था कि ठाकुरों होश में आओ हम बहुत दिनों तक जेल में रहकर आए हैं।अब मुझको किसी को मारने या बम से उड़ाने में कोई दिक्कत नहीं है। एक सप्ताह के भीतर अगर ५० लाख रुपए नहीं दिए तो बम से उड़ा दूंगा। जैसे ही लोगों ने देखा खबर जंगल में आग की तरह फ़ैल गई।

सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक पन्नूगंज अभिनव वर्मा चस्पा पेपर लेकर छानबीन शुरू कर दिए। पेपर में किसी जालिम नामक नक्सली के नाम का जिक्र किया गया है। नौगढ़ पुलिस ने एक जालिम नामक नक्सली को जेल भेजा था जो अब जेल से बाहर है जिसके चलते लोग और दहशत में हैं। दोपहर में अपर पुलिस अधीक्षक डा, संजीव कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचकर आवश्यक जानकारी लेते रहे। जालिम के घर भी पहुंच कर पूछताछ किए।दो तीन दिन पहले राम सिंह, लक्ष्मी सिंह जालिम के घर जाकर गाली गलौज किए थे।पता लगाया जा रहा है कि जालिम ने ऐसा किया है या किसी की शरारत है। पुलिस दोनों पहलुओं को लेकर जांच में जुटी हुई है।अपर पुलिस अधीक्षक श्री सिंह ने बताया कि जल्द ही इसका खुलासा कर लिया जाएगा।