सोनभद्र -: खुदाई में निकली भगवान विष्णु की चतुर्भुज रूप की मुर्ति, दर्शन हेतु लोगों का हुजूम उमड़ा।

सोनभद्र – सोनप्रभात – वेदव्यास सिंह मौर्य/ आशीष गुप्ता
सोनभद्र जनपद के घोरावल थाना क्षेत्र के वीरकला (मंदहां) गांव में नींव की खुदाई करते समय भगवान विष्णु की चतुर्भुज रूप में मुर्ति मिलने पर अगर बगल के गांवों के लोग दर्शन पूजन हेतु दौड़ पड़े।
बतादें कि सोनभद्र का कैमूर पर्वत माला गुप्त काशी के नाम से पौराणों में अंकित है। यहां भगवान शिव की तपोस्थली के साथ साथ अन्य देवी-देवताओं का भी वास होता रहा है।वीरकला गांव निवासी मालधर आदिवासी पुत्र दद्दू आदिवासी अपना मकान बनाने हेतु बुनियाद खोद रहे थे।उसी समय फावड़ा किसी पत्थर से टकराने की आवाज आई।अगल बगल की मिट्टी हटाने के बाद जब निकाला गया तो भगवान विष्णु की वेसकिमती चतुर्भुज रूप की डेढ़ फीट लंबा और एक फीट चौड़ी मुर्ति थी। धीरे धीरे सूचना अगल बगल के गांव तक पहुंचने लगी लोगों की आस्था दर्शन पूजन हेतु बढ़ गई।मुर्ति सातवीं आठवीं शताब्दी की बताई जा रही है। एक पैर के नीचे औरत की आकृति दिखाई दे रही है वहीं दूसरी पैर के नीचे पुरुष की। इससे पहले भी इस इलाके में सतद्वारी,बरकन्हरा, देवगढ़ सहित अन्य गांवों में मुर्तियां मिल चुकी हैं।