सोनभद्र – डीएम ने उत्तर प्रदेश का ड्रीम प्रोजेक्ट कनहर सिंचाई परियोजना का किया औचक निरीक्षण।
दुद्धी – सोनभद्र – जितेंद्र चंद्रवंशी/सोनप्रभात
- 👉उप जिलाधिकारी दुद्धी रमेश कुमार ने कार्यदायी संस्था एच ई एस से विस्तार से जानकारी जिला अधिकारी को अवगत कराया।
दुद्धी सोनभद्र तहसील अंतर्गत बहुप्रतीक्षित निर्माणाधीन उत्तर प्रदेश का ड्रीम प्रोजेक्ट कनहर सिंचाई परियोजना अमवार का जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने आज अपराह्न निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने ने कार्यदाई संस्था के अधिकारियों से प्रोजेक्ट की जानकारी ली और पूछा कि बाई राकफिल डैम का कार्य कब शुरू होगा व नहरों के निर्माण की प्रगति साथ ही अन्य बिंदुओं पर जानकारी ली। जिलाधिकारी के प्रथम आगमन के दौरान उपजिलाधिकारी ने कनहर परियोजना के विभिन्न निर्माण कार्यों का भौगोलिक अवलोकन कराया।करीब पांच मिनट के दौरान प्रोजेक्ट की ज्यादातर जानकारी लेकर वापस चले गए।
इस मौके पर उपजिलाधिकारी रमेश कुमार,कार्यदाई संस्था के सत्यनारायण राजू, उदय भास्कर रेड्डी,चौकी इंचार्ज विमलेश सिंह उपस्थित रहे।