मुख्य समाचार
40 लीटर कच्ची शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार।

डाला – सोनभद्र / अनिल कुमार अग्रहरी – सोन प्रभात
डाला सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अमरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशन में चलाए गए मादक पदार्थ अभियान के तहत आज मंगलवार चार बजे डाला चौकी प्रभारी मनोज कुमार ठाकुर को मुखबीर द्वारा सूचना मिला की धौठा टोला तिराहे से 40 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ दो अभियुक्त किया गिरफ्तार प्राप्त जानकारी के अनुसार पकड़े गए युवक 1.राजेंद्र राम (35 वर्ष पुत्र फकीरचंद राम, निवासी धौठा टोला डाला चोपन जनपद सोनभद्र
2.भूखन लाल (45) वर्ष पुत्र स्वर्गीय चंद्रिका राम निवासी धौठा टोला थाना चोपन जनपद सोनभद्र
को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में मनोज कुमार ठाकुर,हे०का० अशोक कुमार बिन्द,हे०का० विशाल कुमार,हे०का० महेन्द्र यादव,का० पुनीत सिंह शामिल रहे।
Live Share Market