gtag('config', 'UA-178504858-1'); अवैध असलहा के साथ दो को बभनी पुलिस ने किया गिरफ्तार। - सोन प्रभात लाइव
मुख्य समाचार

अवैध असलहा के साथ दो को बभनी पुलिस ने किया गिरफ्तार।

बभनी पुलिस को मिली बङी सफलता अवैध असलहा के साथ दो गिरफ्तार भेजा जेल।

उमेश कुमार , सोनप्रभात

ब्लॉक संवाददाता बभनी- सोनभद्र

बभनी थानाक्षेत्र अंतर्गत पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है , आपको बता दें कि सोनभद्र के पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव के आदेशानुसार अवैध हथियारों के सम्बंध में अभियान चलाया गया था।जिसके क्रम में अभियान के दौरान 2 नफ़र अभियुक्त राजबली गोड़ पुत्र सोबरन गौड़ उम्र 32 वर्ष व पुरषोत्तम गौड़ पुत्र स्व. दसरथ गौड़ निवासीगड़ अधौरा, सतबहनी थाना बभनी जनपद सोनभद्र को बभनी पुलिस ने गिरफ्तार किया जिनके पास से दो अदद बन्दूक (असलहा) बरामद किया।

दोनों को गिरफ्तार करने बाद पुलिस ने बन्दूक बरामद कर स्थानीय थाना पर मु.अ.सं. 59/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम राजबली गौड़ व मु.अ.सं. 60/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम पुरषोत्तम गोड़ के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया।
आपको बता दें कि बभनी पुलिस की इस बङी कार्यवाही से क्षेत्र के अवाँछनीय तत्व लोगो मे दहशत का माहौल बना है जिससे कुछ हद तक बभनी पुलिस के द्वारा कानून व्यवस्था सुदृढ़ बना हुआ है।वहींं, पुलिस दोनो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर दो अदद बन्दूक बरामद कर स्थानीय थाना में केस दर्ज कर जेल भेज दिया है जिसकी जानकारी बभनी थाना क्षेत्र उपनिरीक्षक संजय कुमार पाल ने दी है।

Back to top button
.
Website Designed by- SonPrabhat Web Service PVT. LTD. +91 9935557537
.
Close