gtag('config', 'UA-178504858-1'); निष्ठावान भाजपा कार्यकर्ता कुंदन कुमार को भाजयुमो नगर मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर हर्ष। - सोन प्रभात लाइव
मुख्य समाचार

निष्ठावान भाजपा कार्यकर्ता कुंदन कुमार को भाजयुमो नगर मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर हर्ष।

दुद्धी – सोनभद्र / जितेंद्र चंद्रवंशी – सोन प्रभात

दुद्धी सोनभद्र भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विशाल कुमार पांडेय द्वारा निष्ठावान भाजयुमो कार्यकर्ता कुंदन कुमार को भाजयुमो नगर मंडल अध्यक्ष दुद्धी बनाए जाने की जैसे ही घोषणा हुई, युवा मोर्चा में मानो ऊर्जा का संचार हो गया।

कुंदन कुमार भाजयुमो के निष्ठा पूर्वक ऊर्जा के साथ संगठन को इस मुकाम तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हुए, लोगों के दिलों पर एक अमिट छाप छोड़ रखी है जिसके बूते संगठन की सच्ची सेवा करने का आज जिला अध्यक्ष द्वारा कुंदन कुमार को एक बड़ी जिम्मेदारी भाजयुमो के शीर्ष नेतृत्व के द्वारा दिया गया। जिला अध्यक्ष ने मीडिया को दिए बयान में बताया कि कुंदन कुमार के नेतृत्व में आगामी 2022 के चुनाव में भाजयुमो मजबूती से संगठन के निर्देश अनुसार कार्य करेगी, हम उज्जवल भविष्य की भाजयुमो की कामना करते हैं। वहीं भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष जिला कार्यकारिणी एवं समस्त मोर्चा के लोगों द्वारा कुंदन कुमार को मंडल भाजयुमो अध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी का इजहार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.
Website Designed by- SonPrabhat Web Service PVT. LTD. +91 9935557537
.
Close